विश्व पर्यटन दिवसः दुनिया में ब्रज रामलीला, रासलीला का बढ रहा आकर्षण

गीता शोध संस्थान में यमुना के तीर लीला का हुआ मंचन

विश्व पर्यटन दिवसः दुनिया में ब्रज रामलीला, रासलीला का बढ रहा आकर्षण

मथुरा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जनपद मथुरा के विभिन्न दर्शनीय स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश भी सुनाया गया। विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन में रासलीला मंचन सीख रहे बालक बालिकाओं ने यमुना के तीर लीला की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना ने बताया कि वृंदावन में बहुत तेजी के साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

संस्थान का प्रयास है कि रासलीला का संरक्षण हो। इसे बचाया जाए। यहां रासलीला सिखाने और मंचन के लिए कलाकार तैयार किये जा रहे हैं। ब्रज की सांस्कृतिक विधाओं की मंचन आज से भी ब्रज में बहुत तेजी से पर्यटन बढा है। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब की महिला विंग इनरव्हील क्लब की जोनल अध्यक्ष अनुपमा ने कहा कि बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है वह अपने आप में अनूठी है। उप्र पर्यटन और ब्रज तीर्थ विकास परिषद बहुत ही निष्ठा के साथ न केवल ब्रज का विकास कर रहा है बल्कि यहां की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

विशिष्ट अतिथि सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने स्वामी हरिदास के पदों पर रासलीला तैयार कर मंचन का सुझाव दिया। पर्यटन विभाग के अजीत सिंह और खजान सिंह ने कलाकारों और उपस्थित गणमान्य को पर्यटन विभाग के ब्रोसर प्रदान किये। दोनों ने विभाग की ओर से गीता शोध संस्थान के निदेशक, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा और समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार का पटुका पहनाकर स्वागत किया। संचालन सिकरवार ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी संदेश का वीडियो भी सुनाया गया।

पर्यटन अधिकारी ने पर्यटकों को बुके दिये
क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी  एहतराम अली और उनके स्टाफ ने ब्रज में पधारने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं का विभाग की ओर से स्वागत किया गया। बुके प्रदान किए। मालाएं पहनायीं। पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके सम्मुख ब्रज की लोककलाओं का मंचन कराया गया। इस अवसर पर मथुरा के प्रमुख एग्जिट एंट्री पॉइंट मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, श्री कृष्ण जन्म स्थान एवं वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए।


About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel