ई-रिक्शा पलटने से सफाई कर्मचारी घायल, साथी कर्मचारियों ने लगाया शोषण का आरोप
On

दुद्धी, सोनभद्र- विंढमगंज थाना क्षेत्र के गांव जोरुखाड में कूड़ा डालने जा रहे सफाई कर्मी का ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरवर प्रसाद (42 वर्ष) निवासी ग्राम जोरुखाड गांव में पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी हैं। वह अपने साथी शशी कुमार के साथ शुक्रवार की सुबह 12:30 बजे गांव में साफ सफाई कर ई-रिक्शे में कूड़ा भरकर डालने जा रहे थे।
गांव की सड़क के पास पहुंचते ही अचानक उनका रिक्शा पलट गया। किसी तरह से उन्हें रिक्शे से निकाला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी शशी और ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मौके पर सुरेंद्र कुमार गौतम, बिनोद पासवान, राजेश रावत, सुरेश भारती, अजय कुमार ओझा, श्याम देव, धर्मनाथ, रमेश भारती, सुखलाल, नरेश, स्माइल अंसारी, शिव प्रसाद, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

02 Mar 2025 14:08:09
लखीमपुर खीरी- एक तरफ जहां योगी सरकार द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश अपने मातहत को दिए...
अंतर्राष्ट्रीय

01 Mar 2025 19:18:58
लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत से DKT INDIA की ख़ास रिपोर्ट रडार पर हैं बहुत सी क्रिप्टोकरंसी और ट्रेडिंग के नाम...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List