जलवायु परिवर्तन के गंभीर चुनौती से निपटने में जलजीवन-हरियाली अभियान कारगर होगा :डीएम

दरभंगा:जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन एवं जलवायु परिवर्तन के चलते आज पूरे विश्व में गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कभी अतिवृष्टि के चलते एक बड़ी आबादी को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है तो कभी सूखे का दंश एवं जल-संकट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।

  दरभंगा:जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन एवं जलवायु परिवर्तन के चलते आज पूरे विश्व में गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कभी अतिवृष्टि के चलते एक बड़ी आबादी को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है तो कभी सूखे का दंश एवं जल-संकट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। ये सभी स्थितियाँ जलवायु में तेजी से हो रहे परिवर्त्तन के कारण हो रही है। जलवायु परिवर्त्तन के चलते पर्यावरण में असंतुलन हो गया है। इसका बुरा प्रभाव आबादी पर पड़ रही है। अगर अभी पर्यावरण संरक्षण के प्रति हम जागरूक नहीं हुए तो भविष्य में स्थितियाँ और विकट हो जायेगी।

कहा कि वर्त्तमान परिस्थिति एवं भविष्य में आने वाले संकट को दृष्टिगत रखते हुए ही राज्य सरकार द्वारा पूरे बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया गया है। इस अभियान से सभी लोगों को जोड़ना है। सभी लोगों को जागरूक करनी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के उद्येश्य से ही राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

कहा कि सरकार के उक्त निदेश के आलोक में आज जिला के सभी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया गया। इस एक घंटे के कार्यक्रम में आज सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत विषय पर चर्चा-परिचर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया जायेगा एवं इसके महत्व पर परिचर्चा की जायेगी। ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जाने पर आम लोगों में प्रकृति के प्रति प्रेम पनपेगा और अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेगे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel