संडीला में अवैध खनन जोरों पर खनन कर्ताओं के हौसले बुलंद
जांच कर शीघ्र कार्रवाई न की गई तो किसान यूनियन करेगी चक्का जाम।।
On
संडिला- में इस समय अवैध खनन का कार्य बहुत ही जोरों पर चल रहा है। क्योंकि कुछ अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं तो कुछ अंधी कमाई लूटने में लगे हुए हैं। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भारतीय किसान यूनियन राजू गुप्ता गुटके पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कई उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि कई बार चैनलों पर भी खबर चल चुकी है लेकिन अधिकारी कोई भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
इससे यह साबित हो रहा है पता नहीं कितनी कमाई इसमें होती होगी। थाना पिहानी का अवैध खनन का मामला अभी थम भी नहीं पाया था। संडीला थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कताई मिल की चंद कदमों की दूरी पर खनन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया एसडीएम संडीला कताई मिल चौकी इंचार्ज किस्सा पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है।
इसकी जांच अगर नहीं होती है तो हम लोग चक्का जाम करेंगे। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे नहीं तो शासन और जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच करे। यह मामला बहुत ही गंभीर है काफी दिनों से मिट्टी खनन हो रहा है। आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीन चल रही हैं तहसील प्रशासन कानों में तेल डाले हुए सो रहा है। देखना यह है प्रशासन और शासन क्या कदम उठाता है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
नेपाल ने क्यों लगाया जनसंख्या वृद्धि पर लगाम
09 May 2024 15:55:07
नेपाल की जनसंख्या वृद्धि लगातार कम होती जा रही है. पिछले एक दशक में नेपाल की जनसंख्या वद्धि दर 0.92...
अंतर्राष्ट्रीय
भारतीय क्षेत्र सीमा के अंदर आखिर कैसे चीन बना रहा है सड़कें
09 May 2024 16:39:42
भारत ने गुरुवार को कहा कि उसने शक्सगाम घाटी में निर्माण कार्य को लेकर चीन के समक्ष कड़ी शिकायत दर्ज...
Comment List