ईद-उल-अजहा ( बकरीद ) पर्व आज तीन दिन तक होगा कुर्बानी का आयोजन

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन की पहल : शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने का संदेश

ईद-उल-अजहा ( बकरीद ) पर्व आज तीन दिन तक होगा कुर्बानी का आयोजन

कृष्ण गोपाल सोनी
जैदपुर / बाराबंकी

 ईद - उल - अजहा ( बकरीद ) पर्व को लेकर कस्बा जैदपुर बाजार मंडी में अच्छी खासी चहल पहल देखने को मिली किराना दुकानों , साग सब्जी की दुकानों , कास्मेटिक स्टोर एवं फैंसी बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की अपार भीड़ दिखाई दी । प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बे की बड़ी ईदगाह बड़ापुरा में ईद की नमाज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर तो छोटी ईदगाह थाना चौराहा में 7 बजकर 15 मिनट होगी । इस्लाम धर्म में बकरीद पर्व का विशेष महत्व है। इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन बकरीद मनाई जाती है। 

इस प्रकार साल 2023 में 29 जून दिन गुरुवार को बकरीद है। इस वर्ष 19 जून को देश के कुछ हिस्सों में चांद का दीदार हुआ है। अतः चांद के दीदार के दसवें दिन यानी 29 जून को बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। ईद-उल-अजहा का अर्थ कुर्बानी वाली ईद है। इस्लाम धर्म में बकरीद दूसरा बड़ा त्यौहार है। धर्म जानकारों की मानें तो रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है। इस मौके पर बकरे की कुर्बानी देने का विधान है। आसान शब्दों में कहें तो बकरे की कुर्बानी दी जाती है। आइए, बकरीद पर्व का इतिहास और धार्मिक महत्व जानते हैं-

बकरीद का इतिहास

इस्लाम धर्म के जानकारों की मानें तो पैगंबर हजरत इब्राहिम मोहम्मद ने अपना जीवन खुदा को समर्पित कर दिया था। नित प्रतिदिन खुदा की इबादत करते थे। उनकी इबादत से 'खुदा' बेहद खुश हुए। एक दिन खुदा ने पैगंबर हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेनी चाही। इसमें खुदा ने पैगंबर हजरत इब्राहिम मोहम्मद से उनकी सबसे कीमती चीज की कुर्बानी मांगी। उस समय उनके लिए सबसे कीमती उनका बेटा ही था, जो उन्हें कई सालों की मन्नतों के बाद मिला था। उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया।

हजरत इब्राहिम की इबादत से खुदा यानी अल्लाह बेहद खुश हुए। हजरत इब्राहिम अपने बेटे से बेहद प्यार करते थे और उसे कुर्बान होते देख नहीं सकते थे। इसलिए उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और बेटे को कुर्बान कर दिया। हालांकि, जब उन्होंने आंखें खोली, तो देखा कि उनका बेटा बगल में खड़ा है और असल में कुर्बान बकरा हुआ। तभी से इस दिन को बकरीद के रूप में मनाया जाने लगा

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

 प्रधानमंत्री  के सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण।  प्रधानमंत्री  के सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण।
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज।    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के द्वारा शनिवार को वर्चुअल माध्यम से सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से...

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel