विकसित भारत का आधार स्तम्भ मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल : सत्यनारायण अग्रवाल
भाजपा ने नियुक्त मंत्रियों को दी शुभकामनाएं, जताया आभार

सर्वस्पर्शी, सर्वाग्रही और सर्व समावेशी सिद्ध
स्वतंत्र प्रभात। मध्यप्रदेश। जिला ब्यूरो। बालाघाट।
बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जनार्दन ने भाजपा सरकार बनाने का ऐतिहासिक जनादेश दिया। परिणीति में पार्टी नेतृत्व ने सर्व सम्मत भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता डॉ मोहन यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री की जवाबदेही सौपी। निश्चित यह ऐतिहासिक और निर्णायक कदम प्रदेश के समग्र विकास के लिए बहुमूल्य साबित होगा। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने अपने 28 सदस्यीय मंत्रिमंडल का सराहनीय गठन किया।
जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए उतनी ही कम होगी। इस मंत्रिमंडल में जहां अनुभव है वहां युवा जोश का भी भरपूर समावेश है। यह मंत्रिमंडल एक प्रकार से विकसित भारत, समृद्ध मध्यप्रदेश और जनकल्याण का आधार स्तम्भ है। आशय के उद्गार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि, डां मोहन यादव के नेतृत्व में गठित मंत्रिमंडल सर्वस्पर्शी, सर्वाग्रही और सर्व समावेशी सिद्ध होगा, इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है।
महाकौशल को मिला सम्मान: अग्रवाल
सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा मंत्रिमंडल आमजन के विश्वास एमपी के मन में है मोदी और मोदी के मन में है एमपी। साथ ही मोदी की गारंटी को धरातल पर अमली जामा पहनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। इस मंत्रिमंडल में महाकौशल क्षेत्र को भी सम्मान मिला है जिसमें कदावर नेता प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और श्रीमती सम्पतिया उयके को स्थान मिला। जिनके नेतृत्व में महाकौशल सहित बालाघाट जिले में विकास और जन कल्याण की गंगा बहेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने जिला भाजपा की ओर से नवनियुक्त मंत्री को प्रदेश के चंहुमुखी विकास की शुभकामनाएं देते हुए जनमानस, संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List