यमुना नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबकर मौत!

यमुना नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबकर मौत!

प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद के पास जोगी घाट पर स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में समा गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों का पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन की गई। काफी देर मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
 
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के अटाला के रोशनबाग के रहने वाले दो युवक रोमन और सैफ सोमवार को स्नान करने के लिए दरियाबाद के जोगी घाट पर गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। साथ में गए दोस्त जब तक कुछ समझ पाते दोनों पानी में समा गए। शोरगुल मचाने पर घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
 
 
 
One attachment • Scanned by Gmail
 

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

 प्रधानमंत्री  के सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण।  प्रधानमंत्री  के सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण।
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज।    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के द्वारा शनिवार को वर्चुअल माध्यम से सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से...

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel