महराजगंज : देशभक्ति के जज्बे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

महराजगंज : देशभक्ति के जज्बे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

सिसवा बाजार, महराजगंज। स्थानी नगर के सामाजिक संगठन सिसवा युवा संगठन द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष शुक्रवार को आठ सौ मीटर की तिरंगा यात्रा निकल गई। इस दौरान विभिन्न झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं । इस यात्रा में नगर कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

यह तिरंगा यात्रा गोपाल नगर स्थित केन यूनियन कार्यालय परिसर में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल व्दारा दीप प्रज्वलित कर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सेंट जोसेफ्स स्कूल, आरपीआइसी स्कूल प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर कालेज, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, लिटिल स्टार एकेडमी, किसान आदर्श इंटर कालेज, जेपी पब्लिक स्कूल, रामकिशन मेमोरियल स्कूल, आदर्श शंकर शिशु विद्यालय सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे एकत्र हुए। यहां संगठन के लोगों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा में शामिल विभिन्न झाकियां आकर्षण का केन्द्र रही । तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण के बाद पुनः गोपाल नगर तिराहे पर संपन्न की गई। इस अवसर पर डॉ. पंकज तिवारी, ओए जोसफ, विवेक चौरसिया, एनबी पाल, रितेश सोनी, नवीन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel