अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन  ने रोहित गुप्ता को चेक सौंपा

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन  ने रोहित गुप्ता को चेक सौंपा

महोबा । ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह
 
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन केन्द्रीय इकाई द्वारा जो छात्र लोकसेवा आयोग द्वारा संचालित परीक्षा में पहली परीक्षा पास करते है ऐसे 200 छात्रों को प्रतिबर्ष एक एक लाख रुपये प्रोत्साहिन राशि के रूप में प्रदान किये जाते है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के द्वारा महोबा के महेश गुप्ता के पुत्र रोहित गुप्ता 2022 की लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने पर एक लाख रुपए की चेक प्रदेश महामंत्री शिवकुमार सोनी को भेजी गई।
 
आज अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महोबा इकाई द्वारा रोहित गुप्ता के सम्मान में कार्यक्रम अम्बे गेस्ट हाउस में प्रदेश महामंत्री शिवकुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
 
कार्यक्रम में आई वी एफ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन विश्व स्तर पर सामाजिक कार्य करता है,पूरे देश मे संगठन द्वारा सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, सस्ती शिक्षा, सहित अनेक कार्य किये जाते है।
 
संरक्षक विनोद पुरवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महोबा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है,उन्होंने कहा  की किसी भी जरूरत मंद की सेवा के लिए में सदैव तत्पर रहूंगा।
प्रदेश महामंत्री शिवकुमार सोनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा, सचेतक विधानसभा पूरे प्रदेश में समाज उत्थान के लिए कृत्य संकल्पित है,वह चाहते है कि राजनीति में समाज की भागीदारी अधिक से अधिक होनी चाहिए।ज्यादा से ज्यादा बच्चे प्रशासनिक सेवा में पहुँच कर देश सेवा करें।बच्चों के प्रोत्साहन के लिए अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एक लाख रुपए प्रोत्साहिन राशि के रूप में प्रदान करता है।
 
जिलाध्यक्ष डॉ अजय बरसैयां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महोबा इकाई इससे प्रेरणा लेकर सर्व समाज के लिए कार्य करेगी।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष हर्षित गुप्ता ने किया,तथा महिला जिलाध्यक्ष डॉ विभा पुरवार एवं युवा जिलाध्यक्ष अमित सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
कार्यक्रम में संरक्षक राधेलाल गुप्ता, कालका प्रसाद गुप्ता, रामसजीवन गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता ,प्रेमचन्द स्वर्णकार,मनोज गुप्ता,महेश गुप्ता,पीयूष गुप्ता,संतोष गुप्ता मण्डल महामंत्री भाजपा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष भाजपा, महेंद्र चपरा,जगदीश शिवहरे,कैलाश गजया,रामप्रकाश पुरवार, पंकज गुप्ता, आदेश गुप्ता,प्रशांत गुप्ता, जीतेन्द्र गजया,अनुज सोनी, शकुंतला गुप्ता, उमा गजया सहित लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel