कैंब्रिज विद्यालय मे कवियों द्वारा किया गया हिंदी पखवाड़े का आयोजन।

कैंब्रिज विद्यालय मे कवियों द्वारा किया गया हिंदी पखवाड़े का आयोजन।

कैंब्रिज विद्यालय मे कवियों द्वारा किया गया हिंदी पखवाड़े का आयोजन।



स्वतंत्र प्रभात

शंकरगढ़ (प्रयागराज)


 शंकरगढ़ क्षेत्र मे कई दिनों से चल रहे हिंदी पखवाड़े के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कैंब्रिज हाईस्कूल एवं इंटर कालेज मे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे प्रयागराज के नामी कवियों ने भाग लेकर मंच से श्रोताओं के द्वारा खूब वाहवाही लूटी। हिंदी भाषा की अस्मिता को बचाने के लिए  इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

जिसका एकमात्र उद्देश्य आज की आने वाली पीढ़ी जो हिंदी भाषा से थोड़ा दूरी बनाने लगी है, हिंदी भाषा को महत्व नहीं देती है उन्हीं छात्रों एवं आम जनमानस को हिंदी के बहुमूल्यों  का दर्शन कराना है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर  विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी के द्वारा की गई। हास्य कवि कलाकार बिहारी लाल अंबर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हंसाकर भाव विभोर कर दिया। शिव शंकर शरारती, डॉ पियूष मिश्रा मोबस्सिर सागर, अजय प्रेमी,शिव नरेश भारती, बिपिन बिहारी त्रिपाठी, और महिला कवि रंजीता समृद्धि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की उपयोगिता को समझाया। 

 अपनी मातृभाषा को पूरे सम्मान के साथ उपयोग करने का संदेश दिया। कवियों के काव्य संग्रह को सुनने के लिए विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, बालेंद्र पांडे, प्रताप बहादुर सिंह, मणि शंकर दुबे, मनोज तिवारी, धर्मराज कुशवाहा, पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी, सौरभ प्रकाश  आदि लोग उपस्थित रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट। राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
        स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel