भाजपा में परिवारवाद नही है:मोहन यादव

भाजपा में परिवारवाद नही है:मोहन यादव

स्वतंत्र प्रभात
रमेश कुमार यादव
 
 
बलरामपुर/श्रावस्ती लोकसभा प्रत्यासी साकेत मिश्रा और गैसड़ी विधान सभा उप चुनाव प्रत्यासी शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलु के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने हेलीकाप्टर से पचपेड़वा बाजार पहुंचे  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में परिवार वाद नही है,गरीब ,किसान, मजदूर,के दलित, पिछड़े  को विधायक ,मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का कार्य भाजपा ने किया है।
 
वह मध्यप्रदेश में स्वयं के विधान सभा में 500 के करीब यादव का वोट होने के बावजूद उनको टिकट देकर विधायक और मुख्यमंत्री बनाने का कार्य भाजपा ने किया।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सिर्फ अपने परिवार का विकास किया है,कई सीटो पर अपने परिवार को चुनाव में टिकट देने का कार्य किया। उन्होंने बाबा महाकाल को जयकारा लगाते हुए कहा कि वह काल की नगरी से आते है, काल का मतलब समय से है। 
 
उन्होंने लोक सभा में  साकेत मिश्रा और विधान सभा उप चुनाव में शैलेश कुमार सिंह को समर्थन देने के लिए अपील किया।इस अवसर पर बलरामपुर सदर विधायक,तुलसीपुर विधायक,श्रावस्ती लोकसभा संयोजक,जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा,जिला मंत्री प्रतिनिधि रामसरन गुप्ता,दयाराम प्रजापति,ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी,ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह,पिंकू, रवि मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।