राजेश गोमासे बने युवा कुनबी समाज के जिलाघ्यक्ष
जिला कार्यकारिणी हुई घोषित, लगा बधाईयों का तांता

हेमेन्द्र क्षीरसागर। जिलाब्यूरो।
स्वतंत्र प्रभात।
मध्यप्रदेश, बालाघाट। जिला युवा प्रगतिशील कुनबी समाज बालाघाट की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें मुख्य संरक्षक दिवाकर सिंह पटेल, संरक्षक बेनीराम खोटेले, भागवत कुथे, नीलकण्ठ राव बहेकार, मनीराम भोयर नियुक्त किए गए है।
वहीं जिला युवा प्रगतिशील कुनबी समाज अध्यक्ष राजेश गोमासे, उपाध्यक्ष आदित्य शिवरणकर, चन्द्रप्रताप सिंह, श्री भूपेन्द्र बुड्डेकर, शुभम लागने। सचिव युवराज कातुरे, कोषाध्यक्ष तरूण धोरे, संयुक्त सचिव बबन लूटे, हिमालय चारमोड़े, नरेश किंदरले। संगठन सचिव मयूर खोटेले, दीपक सेलोकर। सहसचिव हर्षित फुन्डे, अंकित थेरकर, पवन बोरकर। प्रचार सचिव अखिलेश कुथे, प्रवीण बढ़ई, हिमांशु बढ़ई। जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद कारे, संतोष पेंडारकर, जितेन्द्र नखाते, गौरव मेंढ़े, कृष्णकांत खोटेल, स्वपनिल हाथीमारे, नेतलाल सपाटे, हरिओम बढ़ई, अजय आशवले, खगेश, टिंकू नाकतोड़े, निकेश कुथे, बबलू चौधरी, रजत आनन्दराव कुथे, मून्ना हिंगे, प्रकाश कुथे, डॉ. ओमप्रकाश वनवे, सुरेश धार्मिक, मनीष (मोनू) शोन्दड़कर, राजेश खरखाटे, राहुल अशोक कातुरे, रामेश्वर मुनेश्वर, समीर योगराज वाघे, पियुष दिलीप बहेकार, पप्पू सपाटे, महेश सपाटे, कौशिक बल्ले, विजय खेरे, संजय वानखेड़े, राजू बाण्डेबुचे, नारायण भिवराम भोयर, प्रहलाद इंग्लेश सेलोकर, संतोष कौडू झलपे, राधेश्याम नेतलाल मते, अनाराम मते, अरविन्द रोशनलाल गलोले, उमाशंकर खोटेले, भक्तराज फुण्डे, रिंकू कुथे, अभिजीत बुड्ढेकर शामिल है।
मनोनीत जिला पदाधिकारियों से समाज हित में बढचढकर योगदान देने की अपिल की गई है। साथ ही इन्हें सामाजिक जनों इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाईयां दी है।
प्रगतिशील समाज, उत्कृष्ट राष्ट्र का निर्माण: राजेश गोमासे
जिम्मेदारी मिलते ही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश गोमासे ने कहा कि, मुझे अत्यंत ही गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है कि, मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी महत्ती जवाबदेही सौंपना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पूर्ण समर्पण भाव से मिले इस दायित्व को सामाजिक जनो के आशीर्वाद और सहयोग से समाज हित में निर्वहन करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूगा।
राजेश गोमासे ने आगे कहा निश्चित ही कुनबी समाज एक प्रगतिशील समाज है। हम वीर शिवाजी महाराज के वंशज हैं, उनके शौर्य और पराक्रम की गाथा सारे देश में गुंजायमान है। अभिभूत, समाज के महापुरुषों ने देश की आजादी, समरसता, शैक्षणिक और कृषि के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। हमें इस मार्ग पर चलकर समाज का उत्थान करना होगा। तभी एक प्रगतिशील समाज उत्कृष्ट राष्ट्र का निर्माण करेगा। जय शिवाजी।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय
.webp)
Online Channel
खबरें

Comment List