पथलहवां बाबा हर भक्तों की मन्नते करते पूरीयहां भक्तों का लगा रहता जमावड़ा

पथलहवां बाबा हर भक्तों की मन्नते करते पूरीयहां भक्तों का लगा रहता जमावड़ा

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पनियहवा गंगा घाट पर और पथलहवा बाबा के मन्दिर तक रहा भक्तो का रेला 


स्वतंत्र प्रभात-
 

ओमप्रकाश भास्कर

छितौनी, कुशीनगर। जनपद के नगर पंचायत छितौनी के पथलेश्वर नाथ मंदिर पर श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को श्रदालुओ ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। पथलहवा मन्दिर के बारे में मन्दिर के पुजारी सतेंद्र गिरी बताते हैं कि पथलहवा गांव के एक बागिचा में अचानक भगवान शिव निकले तो क्षेत्र में शोर मच गया तब देखने वालों की बड़ी हुजूम उमड़ पड़ी और श्रद्धालु उनकी भव्य पूजन अर्चन करने लगे। तभी से भगवान शिव का नाम पथलहवा बाबा के नाम से पुकारा जाने लगा। कब स्थापित हुए यह किसी को पता नही। पथलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पार्वती जी गणेश जी कार्तिकेय जी सपरिवार समेत हनुमान विराजमान है। यहां की मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मुरीद मांगता है उसकी मुराद पथलेश्वर भगवान पूरी करते हैं। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। यहां द्वितीय सोमवार को करीब 8 से 10 हजार शिव भक्तो ने जलाभिषेक किया।

यह इसी गांव के रहने वाले हैं इनका ही परिवार इस मंदिर की देखरेख करता है। गांव के सहयोग से मंदिर के विकास कार्य में जो भी समय या धन की जरूरत होती है लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हर साल यहां जग का आयोजन भी किया जाता है काफी उत्साहित होते हैं लोग और बड़े धूमधाम से जो भी कार्य होता है सब लोग करते हैं। पथलेश्वर नाथ मंदिर की बात की जाए तो काफी जगह में वह स्थापित हुए हैं उनका पता नहीं है कि वह कब से यहां विराजमान हुए लोग उनकी पूजा सदैव करते रहते हैं सावन में मानो ऐसा लगता है कि साक्षात भगवान शिव दिखाई दे रहे हो भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पुजारी केदार गिरि , नगीना गिरि बताया यहां चाहे सावन हो या ना हो हर महीना सावन जैसा भक्तो का भीड़ लगा रहता है। लोग यहां कथा पूजा याचना करने आते रहते है ।यहां की मान्यता हैं पथलेश्वेर की कृपा से सबकी मनोरथ पूरी होती हैं। इसी लिए लोग पठलहवा बाबा पर काफी आस्था रखते हैं।पथलेश्वर नाथ मंदिर पर दूर दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में  हनुमानगंज दरोगा संजय कुमार चौकी इंचार्ज छितौनी अजय सिंह हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह प्रदीप यादव यशवंत अजीत प्रजापति महिला कांस्टेबल सुनीता सिंह उमा सिंह खड्डा थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिसकर्मी सुरक्षा में ड्यूटी में अपनी कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel