अज्ञात कारणों से लगी आग में घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर हुआ खाक                                             

अज्ञात कारणों से लगी आग में घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर हुआ खाक                                             

स्वतंत्र प्रभात 
 
 इटियाथोक/गोंडा- गर्मी के मौसम की जैसे शुरुआत हुई आग ने भी  अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है इसकी एक बानगी इटियाथोक क्षेत्र में देखने को मिली जहां ग्राम पंचायत पारासराय में सड़क किनारे  श्याम नारायण तिवारी पुत्र रामरेखा अपने परिवार के साथ सड़क किनारे बने छप्पर के निवास में रहते थे/ छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लगने से छप्पर व छप्पर के नीचे रखा हुआ घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
 
आसपास के लोगों की माने तो आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहा है तो कोई सिलेंडर से लगने की बात कर रहा है इस बारे में स्थानीय पुलिस व दमकल को सूचना दी गई लेकिन जब तक दमकल पहुंचती तब तक आग ने अपना रौद्र रूप दिखाया और सब कुछ जलकर खाक हो गया आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास नाकाफी रहा ।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

अपने महाफर्जीवाड़े से उत्तर प्रदेश की मासूम जनता की जान दांव पर लगाती संगीता कुरियाल मालकिन AROMA HEALTHCARE, LUCKNOW की कलंक कथा अपने महाफर्जीवाड़े से उत्तर प्रदेश की मासूम जनता की जान दांव पर लगाती संगीता कुरियाल मालकिन AROMA HEALTHCARE, LUCKNOW की कलंक कथा
LUCKNOW जो संगीता कुरियाल (पत्नी मनोज कुरियाल, कर्मचारी POCT SERVICES) के  नाम पर रजिस्टर्ड है पर उसका सञ्चालन कुख्यात शातिर...

Online Channel