हज़ारीबाग के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उपलब्ध करवा रहे साधन : सांसद जयंत सिन्हा

हज़ारीबाग के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उपलब्ध करवा रहे साधन : सांसद जयंत सिन्हा

हज़ारीबाग के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उपलब्ध करवा रहे साधन : सांसद जयंत सिन्हा

संवाददाता : हजारीबाग

सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा 7 सितम्बर को हज़ारीबाग के चौपारण प्रखंड के दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान विभिन्न गाँवों में उत्क्रमित उच्च व मध्य विद्यालयों के जीर्णोद्वार व चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही अन्य कार्यक्रम किये। वे हज़ारीबाग व रामगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर साधन उपलब्ध करवा रहे हैं। उनका प्रयास संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाना है। विद्यालयों में यह सभी कार्य जिला खनिज मद के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। ग्राम भटबिगहा स्थित उच्च विद्यालय का ₹1 करोड़ 10 लाख, पांडेयबारा स्थित मध्य विद्यालय का ₹60 लाख व जगदीशपुर स्थित मध्य विद्यालय का ₹36 लाख से जीर्णोद्वार व चहारदीवारी के निर्माण का कार्य किया जायेगा। यह कार्य होने से विद्यार्थियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है। जयंत सिन्हा ने इस अवसर पर क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग के 1400 प्राइमरी स्कूलों में ₹8 करोड़ की लागत से पुस्तकालय बनाये जायेंगे। यह कार्य जिला खनिज मद से नहीं बल्कि सीएसआर मद से सुनिश्चित किया जायेगा। सांसद के प्रयास से यह संभव हो रहा है। इन पुस्तकालयों से विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में बहुत सुविधा होगी। हज़ारीबाग में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में यह क्रांतिकारी कदम है। इसके साथ ही जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में शिक्षा व विद्यार्थियों की प्रगति से जुड़े अनेक काम करवा रहे हैं। हज़ारीबाग व रामगढ़ में कुपोषण दूर करने और बच्चों को पौष्टिक भोजन दिलवाने के लिए अक्षयपात्रा के विशाल रसोईघरों का निर्माण करवाया जा रहा है। ये रसोईघर हज़ारीबाग में 1 लाख व रामगढ़ में 50 हज़ार बच्चों को रोज़ाना पौष्टिक मिड-डे मील उपलब्ध करवाएंगे।

इसके साथ ही क्षेत्र में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निर्माण करवाया जा रहा है। जयंत सिन्हा ने चौपारण के दौरे के दौरान महुदी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ₹5.25 करोड़ से 7 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण होगा। इसके बनने से ग्रामीणों को अत्यंत सुविधा होगी और यातायात सुगम व सुरक्षित बनेगा। संसदीय क्षेत्र में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस अवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हज़ारीबाग को जिला खनिज मद की सौगात दी थी। इसका लाभ हमें हर क्षेत्र के विकास में प्राप्त हो रहा है। इस मद से क्षेत्र के सभी प्राइमरी स्कूलों का विकास किया जा रहा है। विद्यार्थियों को हर आधुनिक व बेहतर सुविधाएँ मुहैया करवाई जा रही हैं। मेरा प्रयास हमारे विद्यार्थियों को हर साधन देकर उनका भविष्य उज्जवल बनाना है। हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

अपने महाफर्जीवाड़े से उत्तर प्रदेश की मासूम जनता की जान दांव पर लगाती संगीता कुरियाल मालकिन AROMA HEALTHCARE, LUCKNOW की कलंक कथा अपने महाफर्जीवाड़े से उत्तर प्रदेश की मासूम जनता की जान दांव पर लगाती संगीता कुरियाल मालकिन AROMA HEALTHCARE, LUCKNOW की कलंक कथा
LUCKNOW जो संगीता कुरियाल (पत्नी मनोज कुरियाल, कर्मचारी POCT SERVICES) के  नाम पर रजिस्टर्ड है पर उसका सञ्चालन कुख्यात शातिर...

Online Channel