आई.जी.आर.एस. पर आई शिकायतों को समय से जांच करने पर कानपुर जोन प्रथम
एडीजी जोन आलोक सिंह के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में कानपुर जोन के 136 थानों में से 133 थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान

कानपुर।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के कुशल नेतृत्व और निर्देशन के कारण उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण हेतु संचालित "जन सुनवाई समाधान प्रणाली " (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की शासन द्वारा की गई माह नवम्बर की मासिक समीक्षा में कानपुर जोन परिक्षेत्र कानपुर, परिक्षेत्र झांसी जनपद इटावा, औरैया, जालौन, ललितपुर व ज़ोन के 136 थानों में से 133 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है।
जो जन साधारण के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। लोगों को शिकायत रहती थी कि पुलिस जनता की सुनवाई नहीं करती है। जनता की इस समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने जनता की शिकायतों की त्वरित सुनवाई के लिए आई.जी.आर.एस. प्रणाली लागू की थी। जिसमें कोई भी जन साधारण व्यक्ति मुख्यमंत्री पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। जिसकी जांच प्राथमिकता से करने के आदेश पुलिस प्रशासन को दिए जाते हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List