विकसित भारत संकल्प यात्रा में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
On

रिपोर्ट_ राममूर्ति पांडेय
स्वतंत्र प्रभात, मीरजापुर
ड्रमंडगंज
ड्रमण्डगंज। विकास खंड के नौगवां ग्राम पंचायत में बुधवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान बिटोला देवी ने मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल को तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल विधायक रिंकी कोल ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर दिए गए उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत में विकास में नया कीर्तिमान बना रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक समान विकास को रफ्तार दी जा रही है। किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त की जा रही है, पूर्व की सरकारों में किसानों को खाद बीज के लिए आंदोलन करना पड़ता था। अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को सरकार द्वारा संवारने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाई है। कार्यक्रम का संचालन लालजी मौर्य ने किया।
इस अवसर पर सीडीओ विशाल कुमार एसडीएम भरत लाल सरोज, बीडीओ डॉ राजीव शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, पंकज सिंह चंदेल, शिव सागर पाल,विवेक मिश्रा, मुकेश सिंह,त्रिवेणी मौर्य आदि मौजूद थे।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

25 Apr 2025 15:28:53
स्वतंत्र प्रभात कोरांव,प्रयागराज। बीते 2 दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की हत्या से आज समूचा क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय
.webp)
22 Apr 2025 14:18:30
ईसाइयों के जगतगुरु पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत का राष्ट्रिय ध्वज 3 दिन के लिए झुका देखकर मैं भ्रम...
Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List