अमेठी सांसद स्मृति इरानी के नेतृत्व में अमेठी का हो रहा सर्वांगीण विकास - जितेंद्र सिंह
अमेठी की जनता ने जातिवाद, परिवार वाद और वंशवाद की राजनीति को नकारा
On

केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा संचालन समिति, कोर कमेटी एवं प्रबुद्ध जनों की बैठक को किया संबोधित
स्वतंत्र प्रभात
राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा सहित हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद
गौरीगंज अमेठी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा संचालन समिति, कोर कमेटी एवं प्रबुद्ध जनों की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने की तथा कार्यक्रम का संचालन लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव ने किया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार अमेठी में भारतीय जनता पार्टी की पुनः ऐतिहासिक विजय होगी। आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी आज देश ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी है।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कराए जा रहे अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों परिवारों को शौचालय मुहैया करा कर बहन बेटियों की आबरू को सुरक्षित किया, तथा स्वच्छता अपनाते हुए अनेक बीमारियों को भगाने का कार्य किया। महिलाओं को उज्जवला गैस प्रधान कर धुएं से छुटकारा दिलाने का कार्य किया, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर है।
देश ही नहीं दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है ऐसे में अमेठी की लोकप्रिय सांसद दीदी स्मृति जुबिन इरानी को पिछली बार की अपेक्षा कई गुना अधिक मतों से विजई बनाने के लिए आप सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और जनता के बीच में जाते हुए जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों परिवार को प्रतिमाह मुफ्त अनाज मिल रहा है, अयोध्या में हम सभी के आराध्य सनातन धर्म के गौरव भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन चुका है, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की स्थापना हो चुकी है, जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर मोदी सरकार ने एक भारत अखंड भारत का संदेश दिया है।
आज कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है नौजवानों को रोजगार देने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है, महिलाओं को स्वालंबी बनाते हुए महिला सशक्तिकरण का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर मोदी सरकार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबा का बुलडोजर गरज रहा है अपराधी उत्तर प्रदेश की सीमा छोड़कर चले गए हैं उत्तर प्रदेश में राम राज्य स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद और वंशवाद को नकार दिया है। जो कार्य राहुल गांधी ने 15 साल सांसद रहते हुए अमेठी में नहीं किया, उससे अधिक कार्य 5 साल में अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति जुबिन इरानी ने अमेठी में किया है।
आज अमेठी नाम दारो के लिए नहीं बल्कि कामदारों के लिए जानी जाती है, आज अमेठी अपने विकास के लिए और स्मृति इरानी के लिए दुनिया में जानी जाती है। उन्होंने अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर, तिलोई और सलोन सभी विधानसभाओं के संचालन समिति के सदस्यों तथा विधानसभाओं की कोर कमेटी के सदस्यों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 400 प्लस के साथ सरकार बनाएगी।
ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए लोकसभा चुनाव के कार्य में लग जाए, इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, लोकसभा संयोजक दया शंकर यादव, तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सुल्तानपुर लोकसभा के संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी,जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ ओंकार नाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, मिडिया विभाग जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा सहित हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
18 Mar 2025 14:10:45
जम्मू: गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू को हथियार लाइसेंस घोटाले के सिलसिले में तीन भारतीय...
अंतर्राष्ट्रीय

18 Mar 2025 16:26:31
LUCKNOW जो संगीता कुरियाल (पत्नी मनोज कुरियाल, कर्मचारी POCT SERVICES) के नाम पर रजिस्टर्ड है पर उसका सञ्चालन कुख्यात शातिर...
Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List