गणतंत्र दिवस है न्यारा...! 

गणतंत्र दिवस है न्यारा...! 

आओ फिर लहरायें तिरंगा प्यारा,
अपना ये गणतंत्र दिवस है न्यारा।
छहत्तरवॉ ‘गणतंत्र‘ खुशी मनाये,
उन शहीदों पर श्रद्धा सुमन चढ़ायें।
1950 को अपना गणतंत्र लागू हुआ,
पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद!
झंडा फहराया और दे दी सौगात।
 
आओ फिर लहरायें तिरंगा प्यारा,
अपना ये गणतंत्र दिवस है न्यारा।
ये वहींे ऐतिहासिक था पल हमारा, 
जिससे गौरवान्वित था भारत सारा।
ये विश्व का हैं सबसे बड़ा संविधान,
आज भारत में हैं लोकतंत्र ही महान!
देश में होते रहते है कई अनुसंधान।
 
आओ फिर लहरायें तिरंगा प्यारा,
अपना ये गणतंत्र दिवस है न्यारा।
समरसता, विश्वशांति की ये धरा,
प्रगतिपथ व मानवता पर है खरा।
तन, मन, धन हुआ है सब पावन,
आओं करें सभी शहीदों को नमन।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel