इक्कीस दिन तक चलेगा भाजपा की 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव

अम्बेडकरनगर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह द्वारा तय कार्ययोजना के अंतर्गत प्रदेश की भाजपा सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान 25 मार्च से 14 अप्रैल तक चलाया जा जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में जनपद में विभिन्न प्रकार के अभियानों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उक्त विषयक जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि 25 मार्च को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला स्तरीय एवं 27 मार्च को विधान सभा स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। 25 से 27 मार्च तक जिला स्तर पर लाभार्थी मेला, 28 से 30 मार्च तक प्रथम चरण की घर घर सम्पर्क कार्यक्रम, 3 से 5 अप्रैल तक विधान सभा स्तरीय विकास गोष्ठी, 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस पर ग्राम स्तर पर कार्यक्रम, 7 से 9 अप्रैल तक द्वितीय चरण की घर घर सम्पर्क, 10 अप्रैल को जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, 11 से 12 अप्रैल तक ग्राम सभा स्तर पर महिला जन सम्पर्क, 13 अप्रैल को जिला स्तर पर बाइक रैली, 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती बूथ स्तर तक मनाए जाने की कार्यक्रमों को भाजपा कार्यकर्ता आयोजित करेंगे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List