रंगदारी नहीं देने पर एक व्यक्ति को पीटकर किया घायल
जमुई: बरहट थाना क्षेत्र के लकरा गांव में रंगदारी नहीं देने पर पड़ोसियों ने सुरेश यादव को पीटकर घायल कर दिया। स्वजन द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि वे अपने घर में बैठे थे। तभी पड़ोसी बाल्मीकि यादव आया और 50 हज़ार रंगदारी देने के
जमुई: बरहट थाना क्षेत्र के लकरा गांव में रंगदारी नहीं देने पर पड़ोसियों ने सुरेश यादव को पीटकर घायल कर दिया। स्वजन द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि वे अपने घर में बैठे थे। तभी पड़ोसी बाल्मीकि यादव आया और 50 हज़ार रंगदारी देने के लिए कहा।
जब उसे रंगदारी देने से मना किया तो बाल्मीकि यादव अपने पुत्र निरंजन यादव और ठाकुरी यादव के साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में सुरेश के अंडकोष में चोट लगने से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।इधर घायल द्वारा बरहट थाना में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
Comment List