जेल में केजरीवाल पत्नि सुनीता ने संभाली कमान

जेल में केजरीवाल पत्नि सुनीता ने संभाली कमान

स्वतंत्र प्रभात।एसडी सेठी।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड जेल के अंदर और बाहर पत्नि सुनीता केजरीवाल ने   राजनीति अखाडे में ताल ठोक दी है।  सुनीता ने लोकसभा चुनाव की  कमान संभाल ली है। 

 

                          इसी पहल के तहत उन्होंने आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार के समर्थन में विशाल रोड शो किया। सुनीता ने इस दौरान कोंडली लोकसभा इलाके में पार्टी समर्थकों कार्यकर्ताओ के साथ बातचीत की और उनका हौंसला बडाया। रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल अपनी गाडी के छत के कटे रास्ते बाहर खडी होकर मतदाताओ का हाथ जोडकर अभिवादन स्वीकार किया।

उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाले ,मनी लाॅन्डिरिंग मामले में दिल्ली सीएम तिहाड जेल में हिरासत में है। उनकी अनुपस्थित में सुनीता केजरीवाल ने राजनितिक गतिविधियों के तहत पार्टी का चेहरा बनकर उभरी है।यह रोड शो दिल्ली में सुनीता केजरीवाल की पहली आधिकारिक सभा है। सभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे पति अरविंद केजरीवाल को पिछले एक महीने से जेल में बंद किया हुआ है। हालांकि अदालत ने उन्हें दोषी करार नहीं किया है। जांच जारी है।अगर जांच 10 साल तक चलेगी तो क्या उन्हें 10 साल तक जेल में रखा जाएगा। ये तानाशाही है।  सीएम केजरीवाल 22 साल से शुगर पेशेंट है। 12 साल से इंसुलिन पर है।जेल में उन्हें इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है।

क्या वे अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते है। उनकी आखिर गलती क्या है?  उनकी खता ये है कि उन्होने स्कूल बनवाए, मुफ्त बिजली, पानी  के अलावा मौहल्ला क्लिनिक खोले। उन्होने जनता का अहवाहन किया कि 25 मई को तानाशाही हटाने और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेगे।हम साथ मिलकर लगेंगे और जितेंगे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका: क्या जेम्स बर्गम को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनेगे डोनाल्ड ट्रंप ? नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के बारे में अमेरिका: क्या जेम्स बर्गम को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनेगे डोनाल्ड ट्रंप ? नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के बारे में
International Desk डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बर्गम को उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनंगे या नहीं।...

Online Channel