शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज:पीएमश्री कंपोजिट स्कूल खंण्डासा

राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा:7 छात्र-छात्राएं चयनित

शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज:पीएमश्री कंपोजिट स्कूल खंण्डासा

 
 कुमारगंज [अयोध्या]।
 
राष्ट्रीय योग्यता एवं आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज स्थित पीएम श्री कंपोजिट स्कूल खंडासा के 7 बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाकर अपना परचम लहराया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
 
                   विद्यालय के प्रधानाध्यापक बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा में चयनित होनहार- बालक बालिकाओं में प्रमुख रूप से छछत्रा आस्था [134] नें राष्ट्रीय स्तर पर चौथी रैंक, शाहीन [125] नें 11वीं रैंक,उर्वशी [116] नें 20वीं रैंक, बृजेश [111] नें 25 वीं रैंक, दिवाकर [108] तथा प्रियंका [106] ने 30 वीं रैंक प्राप्त किया।
 
              विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में स्वागत कर सम्मानित किया गया। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल खंण्डासा के शिक्षकों महेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर तिवारी, सुनील कुमार दुबे एवं शिक्षिका पूजा सिंह जिन्होंने प्रतिदिन एक घंटा अतिरिक्त कक्षा चला कर बच्चों की तैयारी कराई जिसके परिणाम स्वरुप विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय, क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया।
 
               स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, अभिभावक एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका: क्या जेम्स बर्गम को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनेगे डोनाल्ड ट्रंप ? नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के बारे में अमेरिका: क्या जेम्स बर्गम को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनेगे डोनाल्ड ट्रंप ? नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के बारे में
International Desk डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बर्गम को उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनंगे या नहीं।...

Online Channel