लखनऊ सपा के धरने शामिल होने जा रहे उन्नाव पूर्व राज्यमंत्री को किया गया नजरबंद

लखनऊ सपा के धरने शामिल होने जा रहे उन्नाव पूर्व राज्यमंत्री को किया गया नजरबंद

नजरबंद कर दिया  कोई भी कार्यकर्ता लखनऊ में होने वाले धरने में शामिल न हो पाए  इसके लिए पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर भी रख रही है 


स्वतत्र प्रभात

उन्नाव  समाजवादी पार्टी महंगाई, बेरोजगारों और अन्य मुद्दों को लेकर लखनऊ विधान भवन प्रदर्शन करने जा रही थी। इसके पूर्व ही बुधवार सुबह से पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर पुलिस ने पहरा लगा दिया। उन्नाव के पूर्व सपा मंत्री और जिलाध्यक्ष के आवास पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट करने पर अब पार्टी की तरफ से ट्विटर, फेसबुक पर गुस्सा जताया गया है। पार्टी की ओर से पोस्ट किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्तियों में धांधली, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार, गरीब के घरों पर चल रहे बुलडोजर, किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने बुधवार को

विधानसभा जा रहे हैं। लेकिन पुलिस सपा कार्यकर्ताओ को घरों से निकलने नहीं दे रही। घोर निंदनीय। उन्नाव के पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत आज अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में होने वाले सपा के धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इसके पहले ही उन्नाव की खुफिया विभाग को इनपुट्स मिले तो सदर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक मय पुलिस बल के साथ उनके आवास पर पहुंच गए। जहां हाउस अरेस्ट कर दिया गया। उधर जिलाध्यक्ष धर्मेंद यादव समेत दिग्गज नेता राजेश यादव और अन्य सपाइयों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कोई भी कार्यकर्ता लखनऊ में होने वाले धरने में शामिल न हो पाए। इसके लिए पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर भी रख रही है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel