विश्व हिंदू परिषद बरही ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
झारखंड सरकार तुष्टीकरण की राजनीति से बाज आए : कैलाश ठाकुर
On

स्वतंत्र प्रभात-
झारखंड प्रांत के आकस्मिक प्रांतीय योजना के तहत विश्व हिंदू परिषद बरही ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बरही चौक पर पुतला दहन किया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की सरकार के द्वारा केवल और केवल एकपक्षीय तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है। इस सरकार में प्रशासन का इस्तेमाल केवल सनातन धर्म को मानने वाले निर्दोष लोगों को शारिरिक, मानसिक एवं कानूनी रूप से प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है।
यह पुतला दहन का कार्यक्रम जमशेदपुर में घटित घटना के बाद दोषी विशेष समुदाय को छोड़कर केवल सनातन परिवार पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में पूरे झारखंड में किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत बरही धनबाद रोड स्थित बजरंग बली के मंदिर के पास से की गई। जिसमें बरही विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मिथिलेश कुमार, जिला गौरक्षा प्रमुख इंद्रदेव गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन केशरी, प्रखंड सह मंत्री प्रदीप चंद्रवंशी, बजरंग दल संयोजक अरविंद कुमार, सह संयोजक नितेश कुमार, सोनू केसरवानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभू राणा, दिलीप राणा, सुरक्षा प्रमुख सिकंदर साव, गिरजा साव, सतेन्द्र सिंह, सुधांशु सिंह, महावीर निषाद सहित अन्य मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
18 Mar 2025 14:10:45
जम्मू: गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू को हथियार लाइसेंस घोटाले के सिलसिले में तीन भारतीय...
अंतर्राष्ट्रीय

18 Mar 2025 16:26:31
LUCKNOW जो संगीता कुरियाल (पत्नी मनोज कुरियाल, कर्मचारी POCT SERVICES) के नाम पर रजिस्टर्ड है पर उसका सञ्चालन कुख्यात शातिर...
Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List