लोकभूषण डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप के जन्मदिन पर उत्सव संपन्न

लोकभूषण डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप के जन्मदिन पर उत्सव संपन्न

सात मनीषियों का हुआ सारस्वत अलंकरण

स्वतंत्र प्रभात-संवाददाता मनोज पाण्डेय

सुलतानपुर।

 

साहित्य कला संस्कृति संवर्धन न्यास के तत्वावधान में रणबीर राजकुमार इंटर कालेज बरुवारीपुर सुलतानपुर में वरिष्ठ साहित्यकार लोकभूषण डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया गया।

 

जिसकी अध्यक्षता  डॉ रामहित त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य गौर डिग्री कॉलेज बस्ती, मुख्य अतिथि डॉ एम पी सिंह गौतम पूर्व विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र राणा प्रताप पीजी कालेज सुलतानपुर,  विशेष अतिथि डॉ शोभनाथ शुक्ला संपादक पत्रिका कथा समवेत रहे।कार्यक्रम का संचालन आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने किया।आयोजक पवन कुमार सिंह ने संयोजन किया।

       कार्यक्रम की शुरुआत बृजेश कुमार पांडेय इन्दु सुलतानपुरी की वाणी वंदना से हुई। डॉ प्रदीप पर विशेषांक पत्रिका बच्चों की बगिया का लोकार्पण और साहित्यकारों ने तिलक लगाकर डॉ प्रदीप के दीर्घायु की कामना किया एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। हिंदी साहित्य के विकास में लोक साहित्य की भूमिका विषय पर चर्चा परिचर्चा हुई।
      रमेश चंद्र शर्मा, डॉ ओंकार नाथ द्विवेदी, डॉ शोभनाथ शुक्ला,डॉ शुसील कुमार पांडेय साहित्येन्दु, मुख्य अतिथि डॉ एम पी सिंह , डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने लोक साहित्य की महत्ता पर विस्तृत व्याख्यान दिया।श्रीश कजरी गाया।
     संस्था ने डॉ राम बहादुर मिश्र को  रामनरेश त्रिपाठी स्मृति लोक साहित्य रत्न सम्मान, श्री बृजेश कुमार पांडेय इन्दु को डॉ जयसिंह व्यथित स्मृति अवधी साहित्य रत्न सम्मान, श्री दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश को श्री मान बहादुर सिंह स्मृति साहित्य रत्न सम्मान, डॉ दयाराम मौर्य रत्न को 

रामानुज त्रिपाठी स्मृति बाल साहित्य रत्न सम्मान, श्री नरेन्द्र शुक्ल को  त्रिलोचन शास्त्री स्मृति साहित्य रत्न सम्मान, श्री राकेश प्रताप सिंह को श्री धनन्जय सिंह स्मृति साहित्य रत्न और श्री विनोद श्रीवास्तव को श्री रामकृष्ण जायसवाल स्मृति पत्रकारिता रत्न सम्मान से अलंकृत किया।

सैकड़ों सम्मानित साहित्यकारों की उपस्थिति में लोकभूषण डॉ प्रदीप ने बिना थके कलम लोक कल्याण में चलाने संकल्प लिया। अध्यक्षीय संबोधन ने डॉ त्रिपाठी जी ने प्रदीप जी के सहित सभी साहित्यकारों को धन्यवाद दिया तो ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने संस्था की तरफ आभार ज्ञापित किया।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel