भदोही में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने किया पदभार ग्रहण।
भाजपा के कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नही होगी- दीपक मिश्र।

कार्यक्रम के बीच में ही उठ कर चले गये पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव।
संतोष कुमार तिवारी
भदोही। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
इस समारोह में सभी नेताओं ने अपने विचार भी व्यक्त किये। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसी कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी भी होगा। नये कार्यकर्ताओं को भी मौका देना चाहिए। किसी के दबाव में आकर काम नही करना है।
पद लेकर गायब होने वालों को पद नही देना है। कहा कि नरेंद्र मोदी के पीछे विपक्ष के सभी राक्षस पड़े है। इसलिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करके जीत जरूरी है। जनप्रतिधि और संगठन को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। अपने कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता देना जरूरी है। कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई समझौता नही किया जायेगा। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि भाजपा में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है लेकिन जिसे संगठन टिकट देगा उसके साथ सभी कार्यकर्ता साथ में रहेंगे।
सम्मान इतना न गिरा दीजिए कि पद का गरिमा न गिराये क्योकि स्टेटस बनाये रखे। सबसे युवा अध्यक्ष है दीपक मिश्र युवा मोर्चा की जरूरत नही है। लोकसभा की लड़ाई किसी भी तरह जीतना है। और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। भदोही जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि बूथस्तर से उठकर जिलाध्यक्ष बने है दीपक मिश्रा। दीपक के बिना कोई काम संभव नही है। भदोही अब जगमगायेगा अंधेरा खत्म हो गया।
भाजपा के कार्यकर्ताओं का सुना जायेगा न की किसी अन्य दलों का सुना जायेगा। लोग कार्यकर्ताओं की बदौलत बने है। भाजपा में जो कर्म करेगा वही आगे जायेगा। भाजपा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कार्यकर्ताओ के हिसाब से ही कार्य होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी के भाषण के दौरान सभागार में कई बार भारत माता की जय के नारे और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।
भदोही के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है। और कार्यकर्ताओ के हित के सदैव साथ में खड़ा हूं। दीपक मिश्र ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोगी साबित हो। क्योकि सरकार की योजना और संगठन के लोगों की जागरूकता से विकास में गति मिलती है।
कहा कि भाजपा हमेशा अपने संविधान के हिसाब से कार्य करती है। भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता भी सच्ची लगन और मेहनत से ऊंचे स्थान तक पहुंच जाता है। साथ में जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा में कोई भी पद की जरूरत नही बल्कि कार्य की जरूरत है। क्योकि भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर जिला तथा प्रदेश स्तर की निगरानी होती रहती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से कार्य करने की जरूरत है।
दीपक मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओ के सम्मान से कोई समझौता नही किया जायेगा लेकिन पार्टी हित से इतर कोई कार्य नही किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार की योजना के संचालन में किसी भी विभाग के अधिकारी की शिकायत या लापरवाही देखने को मिलेगी तो शासन को लिखने में कोई देरी नही होगी।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव बीच में ही उठकर चल दिये। इस बात की चर्चा हर कोई करता रहा। जबकि जिले के सांसद समेत अन्य कई भाजपा नेता कार्यक्रम में नही रहे। मंच से नीचे उतरने के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र के साथ फोटो और शेल्फी लेने की होड़ लगी रही। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को समय दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, घनश्याम मिश्र, मनोज मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, हौसिला प्रसाद पाठक, संतोष पाण्डेय, डाॅ राकेश दूबे, रवीश पाण्डेय, डाॅ आनंद मिश्र, श्रीनिवास चतुर्वेदी, सपना दूबे, वीरेन्द्र शुक्ला, संजय मिश्र, विनय दूबे, अशोक मौर्या, विधान दूबे, विमल मिश्र, सुजीत दूबे, योगेश पाण्डेय, लव दूबे, कप्तान शुक्ला समेत भारी संख्या में भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List