जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया।

स्वतंत्र प्रभात
बरेली
जश्ने ईद मिलाद उल नबी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व को मनाने के लिए खास तौर पर विशेष महत्व है। इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उसी के यादगार में इस पर्व को मुस्लिम समुदाय के लोग बडी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म 572 ई अरब के ऐतिहासिक शहर मक्का में हुआ था।
उनकी शिक्षा के अनुसार गरीबों को इमदाद देना। गरीबों को कपड़े। बीमारो को दवा ब अन्य सहायताएं उपलब्ध कराना मोहम्मद साहब की शिक्षाओं का अहम हिस्सा है। इसी यादगार को दोहराने के लिए ईद मिलादुन्नबी का पर्व बडी धूमधाम से मनाया जाता है। ईद का अर्थ खुशी मिलाद का अर्थ जन्म नबी का अर्थ है ईश्वर का दूत। केवल भाषाओं का फर्क है इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और घरों को आकर्षक रूप से सजाकर गली मोहल्ले में नबी का जुलूस निकालकर पर्व को मानते हैं।
इसके तहत आज क्षेत्र में बड़े ही शांति एवं सौहार्द के साथ ईद मिलादुल नबी का पर्व मनाया गया। जुलूस में युवाओं बच्चों का उत्साह वर्धन दिखाई दिया। इसी के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने भी जुलूसों पर विशेष निगरानी रखी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह का विवधान उत्पन्न न कर सके।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List