हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, 27 हजार रुपए का लगाया जुर्माना
On

मिल्कीपुर, अयोध्या।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फैजाबाद ने युवक की हत्या, गाली गलौज व 27आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 27000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
अयोध्या जिले की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फैजाबाद के लोक अभियोजक सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामला थाना इनायत नगर के पुलिस चौकी बारून बाजार क्षेत्र अंतर्गत बुढ़नपुर गांव का था। 15 मई 2020 को शाम लगभग 6:45 बजे गांव के भारत सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्र बक्श सिंह शराब पीकर गाली देते हुए दुर्गा चरन सिंह के दरवाजे पर पहुंच गए थे। और गाली गलौज कर रहे थे तभी प्रेम कुमार सिंह उर्फ राजन सिंह ने अपने छत पर से भारत सिंह को गाली गलौज करने से मना किया था।
जिस पर भारत सिंह ने अपने घर जाकर अपनी लाइसेंसी राइफल लाकर प्रेम कुमार सिंह को गोली मार थी। जिससे वह घायल होकर छत पर गिर गया था। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक युवक के बाबा राम प्रताप सिंह ने पुलिस को घटना के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था।
जिस पर पुलिस ने हत्या, गाली गलौज एवं 27आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी भारत सिंह को गिरफ्तार न्यायालय में प्रस्तुत किया था जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया था। मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी भारत सिंह को दोषी करार देते हुए आज जीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 27 हजार रुपए का जुर्माना भी किया है।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Post Comment
आपका शहर

17 Apr 2025 22:14:03
अस्पताल न आने वाली महिला चिकित्सकों की जांच शुरू, हो सकती है बड़ी कार्यवाही निज संवाददाता कुमारगंज [अयोध्या]। क्षेत्र के...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List