पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा का 86वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
.jpeg)
पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा का 86वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
स्वतंत्र प्रभात : हजारीबाग : कृष्णा कुमार
हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद सह भारत सरकार के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा का 86वी जन्मदिन डेमो टांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में बड़े ही उल्लास पूर्वक ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर यशवंत सिन्हा ने अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा जी के संग बड़े ही हर्ष पूर्ण वातावरण में केक काटकर उपस्थित जनों को खिलाया। उपस्थित लोगों ने मिठाई और केक खाकर यशवंत सिन्हा जी को पुष्प गुच्छ एवं एवं शॉल प्रदान कर बधाई देते हुए ईश्वर से कामना किया कि आपका आशीर्वाद हम सबों पर इसी तरह सदा बनी रहे। आप स्वस्थ जीवन गुजरे इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सीसीएल कुजू
क्षेत्र के जी.एम एन.के.सिन्हा जी ने कहा कि आप हम सबों के बीच हमारे संबल के रूप में है। आपकी स्नेह की छाया हम सब ऊपर सदा इसी तरह बनी रहे। यही हम सब की कामना है। आप हम सबों के आन, बान और शान है। देश को आगे बढ़ाने में आपका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। रामगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू आशुतोष कुमार सिंह ने पुष्प कुछ देकर पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा जी की लंबी उम्र की कामना किया यशवंत सिन्हा जी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अपने पुरानी यादों को ताजा कर कई घटनाओं से अवगत कराया कि किस तरह आई. ए. एस. की नौकरी को त्याग कर राजनीति में आया और आप और इसमें आप सबों का मुझे पूर्ण सहयोग और स्नेह मिलता रहा जो आज तक मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे काफी खुशी है कि आप लोग आए आप सबों का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रामगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ नेता प्रकाश मिश्रा, संतन सिंह, रविंद्र शर्मा तथा हजारीबाग से भैया अभिमन्यु प्रसाद, दिलीप कुमार डब्बू, जितेंद्र जैन, अनिल सिन्हा एवं हिमांशु कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
2.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List