खेत पर काम कर रहे हैं तीन ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा
धौरहरा रेंज के कांदन पुरवा नौव्वापुर सानी की घटना
On
तेंदुआ पकड़ने को लेकर वन कर्मियों और ग्रामीणों के बीच कई बार हुई नोक झोक
स्वतंत्र प्रभात
लखीमपुर खीरी धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के गांव कांदन पुरवा मजरा नौव्वापुर सानी में शनिवार दोपहर खेतों में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में तीन किसान जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रमियांबेहड़ भेजा गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। और ग्रामीणों ने गेहूं की फसल लगी खेत में छिपे तेंदुए की घेरा बंदी कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और वन कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों और वन कर्मियों में कई बार नोक झोंक भी हुई।
कांदन पुरवा निवासी भगौती, सुरेश और रमेश गांव के बाहर खेत में गन्ने की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान गेंहूँ के खेत में छुपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ गेंहू के खेत में छुप गया। गांव के पास तेंदुआ होने की खबर आग की तरह फैल गई। और कुछ ही देर में घटना स्थल पर सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
एम्बुलेंस बुलाई गई और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया। सूचना के बाद ढखेरवा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह, धौरहरा रेंज से वन रक्षक राजेश दीक्षित, वन दरोगा महेंद्र सिंह आदि घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीण खेत में छुपे तेंदुए को मारने खेत में घुसने पर आमादा हो गए लेकिन वन कर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। इस बीच ग्रामीणों और वनकर्मियों में कई बार जमकर नोक झोक भी हुई।
ग्रामीणों की मांग थी तेंदुए को खेत से पकड़ा जाए। ताकि तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को हमेशा के लिए निजात मिल जाए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन कर्मियों ने आनन-फानन रेंज कार्यालय से देर शाम लोकेशन ट्रेस्ट के लिए चार जोड़ी कैमरे और पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा लगा दिया। फिलहाल वन कर्मी अपने मकसद में कामयाब होंगे या फिर तेंदुआ उन्हें चकमा देकर निकल जाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
1.69 करोड़ से अधिक यात्रियों ने लिया अनारक्षित टिकट।
25 Apr 2024 20:17:39
एटीवीएम बना रहा अनारक्षित रेलवे टिकट का आसान माध्यम । एटीबीएम से जारी टिकट से लगभग 166 करोड़ रुपये का...
अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड ने कार्य वीजा के नियमों में की कड़ाई
08 Apr 2024 19:07:49
न्यूजीलैंड सरकार ने मान्यता प्राप्त नियोक्ता श्रमिक वीज़ा (AEWV) योजना में तत्काल बदलाव की घोषणा की, जो यह सुनिश्चित करेगा...
Comment List