प्रयागराज में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 43 डिग्री पर पहुंचा।  चार दिनों तक हीट वेव की चेतावनी!

प्रयागराज में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 43 डिग्री पर पहुंचा।  चार दिनों तक हीट वेव की चेतावनी!

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज।
 
  गुरुवार को जिले में तापमान इस साल के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.1 रहा। सड़कों पर सन्नाटा रहा और आसमान से आग बरसती रही। हीट वेब के चलते लोग मुंह में रूमाल बांधकर सड़कों पर देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक इसी तरह की गर्मी और लू चलने की संभावना है।
 
सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिन में चल रही हल्की हवा सूरज के तेवर के आगे फेल रही। सुबह नौ बजे के बाद सड़कों पर लोग निकलने से परहेज करने लगे।
 
जो लोग जरूरी काम से निकले उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह ढककर रखा। मौसम के जानकारों के अनुसार अभी पारा और चढ़ने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएन मिश्रा का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और सर्द हवाओं का असर प्रयागराज में देखने को नहीं मिलेगा। चिकित्सकों ने गर्मी को देखते हुए लोगों से जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने शुगर व बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। इसके अलावा घर से निकलते समय पानी की रखने की सलाह दी है।
 

बेली में डायरिया के तीन मरीज भर्ती

 
तेज बहादुर सप्रू अस्पताल बेली में पिछले दो दिनों में डायरिया के तीन मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें दो छोटे बच्चे हैं। इनमें से दो मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel