मथुरा में सीएम योगी ने ’प्रबुद्धजन, से किया संवाद

कृष्ण नगरी से किया सीएम योगी ने चुनाव प्रचार का आगाज

मथुरा में सीएम योगी ने ’प्रबुद्धजन, से किया संवाद

स्वतंत्र प्रभात 
मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब एक बजे गोवर्धन चौराह स्थित मंगलम ग्रीन रिसोर्ट पहुंचे। इससे पहले उन्हों मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किये। प्रबुद्ध सम्मेलन में चिकत्सक, सीए, टीचर्स, उद्यमियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि मथुरा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। काशी और अयोध्या की तर्ज पर मथुरा को सुंदर बनाने का संकल्प पूरा होगा। यमुना शुद्धिकरण अभियान के तहत तेजी से काम चल रहा है।

अगले पांच वर्ष में बृज चौरासी कोस परिक्रमा की नई तस्वीर दिखाई देगी। इस चुनावी समर में दो खेमे साफ नजर आ रहे हैं। एक पार्टी के लिए फैमिली फर्स्ट है, तो मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 26 मिनट प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही। फैमिली फर्स्ट वालों के राज में भ्रष्टाचार माफिया राज और पुष्टिकरण की राजनीति होती थी। नरेंद्र मोदी के राज में, रामराज, सबका साथ सबका विकास, माफिया राज की समाप्ति के कार्य होते हैं।

27 uphmathura 01

इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली मनाने के लिए मथुरा नहीं पहुंचे थे। वह लगातार कई वर्षों से होली के अवसर पर मथुरा आते रहे हैं। ब्रज के विश्व प्रसिद्ध हुरंगा के ठीक दूसरे दिन मुख्यमंत्री का मथुरा आगमन हुआ। यहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के साथ संवाद किया। भाजपाइयों की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी के साथ यूपी में मथुरा से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है।

प्रबुद्ध सम्मेलन का संचालन लोकसभा चुनाव संयोजक देवेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर सांसद हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, लोकसभा प्रभारी अशोक कटारिया, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, एमएलसी जगदीश नौहवार, पूर्व रविकांत गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, श्याम शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।
27 uphmathura 01b
इन प्रबुद्धजन ने किया स्वागत
एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत मथुरा के टोंटी उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज वशिष्ठ, होटल उद्योग की तरफ से श्याम सिंघल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन गोपाल सिंह, आइएमए से डॉ पवन अग्रवाल, रामलीला सभा के जयंती प्रसाद अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद कसेरे एवं साड़ी उद्योग के अतुल अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।



About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel