राजनाथ और कौशल किशोर के नामांकन में उमड़ा हुजूम
विधायक, मंत्रियों और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ नामांकन
On
लखनऊ। लखनऊ के सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को अपना अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर सुबह भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां दोनो ही नेताओ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
कार्यकर्ताओं ने भी अपने इन दोनों नेताओं का पूरे जोश के साथ स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय से विशाल जूलुस हजरतगंज परिवर्तन चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह वा कौशल किशोर का जोरदार स्वागत किया इस दौरान कौशल किशोर के साथ सरोजनीनगर विधायक डाक्टर राजेश्वर सिंह व विधायक मलिहाबाद जय देवी कौशल भी मौजूद रही। बताते चले कौशल किशोर एक जमीन से जुड़े हुए नेता हैं।कौशल किशोर ने पूरे देश में युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए नशा मुक्त अभियान कौशल का के तहत यह मुहिम पूरे देश में चलाई।
कौशल किशोर पासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। वही लखनऊ के सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजधानी वासियों के लिए विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ी। चाहे रिंग रोड हो या लखनऊ कानपुर एलिवेटेड रोड जैसी तमाम योजनाओं की सौगात लखनऊ वासियों को दी उन्होंने दी है। वहीं सरोजनीनगर के हरौनी में राजनाथ सिंह ने ब्रम्होस्त्र मिसाल बनाने के लिए फैक्ट्री दी।
दोनो दिग्गजों के नामांकन में विधायक बख्सी तालाब योगेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख मोहनलालगंज ओम प्रकाश शुक्ला विन्धेश्वरी, पूर्व प्रधान पति सांसद आदर्श ग्राम बेंती गिरीश तिवारी, विमलेश तिवारी, ऋषभ बाजपेयी, दुर्गेश बाजपेयी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरौनी, अतुल सिंह माखन, पारख महासंघ के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार रावत, भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, सेक्टर संयोजक पिपरसंड दुर्गेश सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि कुल पड़े वोटों की जानकारी 48 घंटे के भीतर वेबसाइट पर क्यों नहीं डाली जा सकती?
19 May 2024 17:39:50
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को उस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिये एक सप्ताह का समय...
अंतर्राष्ट्रीय
इजराइल के हवाई हमले से गाजा के बीच 27 लोगों की मौत
20 May 2024 17:17:00
मध्य गाजा में एक इजराइली हवाई हमले में 27 लोग मारे गए और हमास के साथ आठ महीने से चल...
Comment List