शव मिलने की सूचना पर घंटों हलकान रही पुलिस, नहीं मिला शव

तीन घंटे के सर्च आपरेशन के बाद भी कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं लगा पुलिस के हाथ

शव मिलने की सूचना पर घंटों हलकान रही पुलिस, नहीं मिला शव

(रिपोर्ट - मनोज पाण्डेय)

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के स्थानीय परसामलिक के सीवान में रविवार की रात करीब आठ बजे कुछ शरारती तत्वों द्वारा शव मिलने की खबर सरेआम कर दिया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नौतनवां तथा स्थानीय पुलिस ग्रामीणों के साथ शव को ढूंढने में घंटों हलकान रही। देर रात तक पुलिस का सर्च आपरेशन जारी रहा लेकिन कुछ भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के परसामलिक स्थित सप्ताहिक बाजार के पास सीवान में कुछ शरारती तत्वों द्वारा शव देखे जाने की खबर को सरेआम कर दिया गया। शव होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी व थानाध्यक्ष परसामलिक प्रिंस कुमार व चौकी प्रभारी अमित सिंह अपने हमराहियों के साथ शव को ढूंढने में घंटों हलकान रहे। करीब तीन घंटे के सर्च आपरेशन के बाद भी कहीं कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस के हाथ नहीं लगा।


क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर खोजबीन किया गया है लेकिन कहीं शव नहीं मिला है।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।