एल्पिस ग्लोबल विद्यालय की छात्राओँ ने अंण्डर 19 गर्ल खो-खो प्रतियोगिता में रनर ट्रॉफी को किया अपने नाम

एल्पिस ग्लोबल विद्यालय की छात्राओँ ने अंण्डर 19 गर्ल खो-खो प्रतियोगिता में रनर ट्रॉफी को किया अपने नाम

बिसवां। सीतापुर का एल्पिस ग्लोबल विद्यालय छात्रों की समग्र उन्नति हेतु अपने संकल्प के साथ निरन्तर अग्रसर है। आयोजित सीबीएसई क्लस्टर -4 प्रयागराज अण्डर -19 गर्ल खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके रनर ट्रॉफी रनर ट्रॉफी अपने नाम करते हुए पुनः नव कीर्तिमान स्थापित किया। छात्राओं में (यशस्वी अवस्थी, दिव्यांशी कनौजिया, अनुष्का गौर, दलजीत कौर, समृद्धि अवस्थी, स्मृति वर्मा, सुखप्रीत कौर, अदिति वर्मा,असन्या सिंह की इस सफलता हेतु माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
 
इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के  डायरेक्टर उमंग राजवंशी नें अत्यंत हर्षित मन से प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए अपने सम्बोधन में क्रीडा शिक्षक  विशाल मिश्र , अजीत अवस्थी, दिलशाद अली,नीमा मिश्रा,  पीयूष यादव  अंगद मिश्र के कुशल मार्ग निर्देशन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए समस्त छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या  दीपा चंद्रा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel