कांशीराम नगर के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे, प्रशासन से समाधान की मांग
On

चित्रकूट। नगर पालिका में शामिल होने के बाद भी कांशीराम नगर के निवासियों को राहत नहीं मिल रही है। यह कहना है वार्ड नंबर 7 के कांशीराम नगर के निवासियों का। इनका कहना है कि नगर पालिका में शामिल हुए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन यहां के हालात जस के तस बने हुए हैं। मोहल्ले में जलभराव की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कांशीराम नगर के निवासी गंगा प्रसाद, सावित्री साहू, लक्ष्मी देवी, शिवम मिश्रा, रविंद्र कुमार मिश्रा, दिनेश साहू, भैयालाल चेतना राजपूत और योगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनका मोहल्ला नगर पालिका की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उनका कहना है कि बनकट रोड से पश्चिम की ओर जाने वाली मार्ग में करीब 100 मीटर कच्ची सड़क पर एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे यहां के निवासी परेशान हैं। इस जलभराव के कारण ना केवल आवागमन में कठिनाई हो रही है, बल्कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खतरनाक साबित हो रहा है।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि इस जलभराव में जलचर जीव-जंतु, सर्प, बिच्छू और कीड़े-मकोड़े भी मौजूद होते हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, जलभराव से उठ रही गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका जताई जा रही है।
मोहल्ले वासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार अपने वार्ड सदस्य राजा साहू से अनुरोध किया है। हालांकि, राजा साहू ने इस मुद्दे को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उठाया है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया।
जब इस मामले पर वार्ड सदस्य राजा साहू से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने बोर्ड बैठक में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लिखित प्रस्ताव दे दिया है। उनका कहना था कि जैसे ही बजट प्राप्त होगा, इस समस्या का समाधान किया जाएगा। राजा साहू ने यह भी कहा कि मार्च के अंत तक यह समस्या हल हो जाएगी।
अब मोहल्ले वासियों को इंतजार है कि नगर पालिका इस समस्या का समाधान जल्दी से जल्दी करें, ताकि उन्हें जलभराव और इसके साथ जुड़ी परेशानियों से निजात मिल सके।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

13 Mar 2025 14:55:14
बलरामपुर- सीतापुर में दैनिक जागरण के महोली संवाददाता राघवेंद्र बाजपेई की शनिवार को गोली मारकर नृशंस हत्या किए जाने के...
अंतर्राष्ट्रीय
3.jpg)
13 Mar 2025 12:10:34
केंद्र सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने गुजरात की एक अदालत से उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी प्रतिभूति और...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List