ई-रिक्शा को लेकर नगर निगम और ट्रेफिक पुलिस की योजना 

जिसके अंतर्गत ई-रिक्शा/ई-ओटो का रूट निर्धारित करते हुए QR वितरण कराकर संचालन निर्धारित रूटों पर कराया जाएगा। 

ई-रिक्शा को लेकर नगर निगम और ट्रेफिक पुलिस की योजना 

संयुक्त योजना से सम्हलेगा  अब कानपुर का ट्रेफिक,क्यूआर कोड से होगा रुट का निर्धारण।

 
कानपुर। कानपुर नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम तथा कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक प्रयोगात्मक योजना बनाई गई है।
                 
यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त ट्रेफिक अर्चना सिंह ने बताया कि जोन-2 नगर निगम कार्यालय, ट्रैफिक पुलिस लाइन, थाना छावनी, गुंजन टॉकीज परिसर, जोन-04 नगर निगम हेड ऑफिस, जीआईसी ग्राउंड चुन्नीगंज, जोन-05 नगर निगम ऑफिस, थाना बाबूपुरबा परिसर, थाना बर्रा परिसर और थाना अरमापुर परिसर में जाकर के अपने ई-रिक्शा और ई-ऑटो से संबंधित आवश्यक कागजात (आरसी, पॉल्यूशन, फिटनेस, बीमा, चालक का डीएल, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ) आदि कागज ले करके आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
                 
उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रूट का आवंटन किया जाएगा।दिनांक 21.04.2025 से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है अतः सभी से अनुरोध है कि ई-रिक्शा/ई-ओटो संचालक निम्न स्थानों पर जाकर अपने वाहन का रजिट्रेशन करा लें। बिना रजिस्ट्रेशन के अब ई-रिक्शा चलना संभव नहीं होगा।
 
 

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

 प्रधानमंत्री  के सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण।  प्रधानमंत्री  के सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण।
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज।    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के द्वारा शनिवार को वर्चुअल माध्यम से सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से...

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel