थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद…

नौ शिकायतों में एक का भी मौके पर नहीं हुआ निस्तारणकैराना शामली कैराना। थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसपी ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान नौ शिकायती पत्रों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। शनिवार को कैराना कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी

नौ शिकायतों में एक का भी मौके पर नहीं हुआ निस्तारण
कैराना शामली 
कैराना।
थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसपी ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान नौ शिकायती पत्रों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।   शनिवार को कैराना कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। थाना दिवस में कुल नौ शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर उनके यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा, पीसीएस अधिकारी मणि अरोरा, सीओ प्रदीप सिंह, तहसीलदार रनबीर सिंह, ईओ हेमराज सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

 कलस्यान चौपाल पर जरूरतमंदों को किए कंबल वितरित

थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद…

कैराना। जिला पंचायत सदस्य द्वारा कलस्यान चौपाल पर जरूरतमंदों को नि:शुल्क कंबलों का वितरण किया गया।   शनिवार को नगर के शामली रोड पर स्थित कलस्यान चौपाल पर जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान की ओर से नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र से आए जरूरतमंद गरी लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिले नजर आए। जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान ने कहा कि किसी गरीब और निर्धन व्यक्ति की मदद करना बड़ा ही पूण्य का कार्य है। इस तरह के काम से दिल को बड़ा ही सुकून मिलता है। हमें समाजसेवा के लिए अग्रणी रहना चाहिए।


 भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्या बनीं मृगांका

थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद…


कैराना शामली 
कैराना। पूर्व सांसद की बेटी मृगांका सिंह को भाजपा ने राष्ट्रीय परिषद की सदस्या बनाया है। इस पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है।   भाजपा ने वरिष्ठ नेत्री मृगांका सिंह को राष्ट्रीय परिषद की सदस्या बनाया है। मृगांका स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह की बेटी है। भाजपा की ओर से उन्हें राष्ट्रीय परिषद सदस्या बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। मृगांका सिंह का कहना है कि वह सर्वसमाज के लोगों के बीच रहकर उनके सुख, दु:ख में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी की कोई समस्या हैं, तो उनका भी निराकरण कराने के लिए वह हर समय प्रयासरत रहेंगी।

 न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

कैराना। पश्चिमी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।   शनिवार को बार एसोसिएशन कैराना की एक बैठक बार भवन में आयोजित की गई, जिसमें संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel