दो दिनों की दी गई थी मोहलत, जांच टीम गठित होने के 20 दिन बाद भी अवैध जांच घर नहीं हुआ बंद

जमुई: जिले में संचालित हो रही अवैध तरीके से पैथोलॉजी सेंटर की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश सरकार के अपर सचिव डॉ. राजीव कुमार द्वारा सिविल सर्जन को दिया गया था। यह निर्देश 12 दिसंबर को ही दिया गया था। उसके बाद सिविल सर्जन द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रही लैब

जमुई: जिले में संचालित हो रही अवैध तरीके से पैथोलॉजी सेंटर की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश सरकार के अपर सचिव डॉ. राजीव कुमार द्वारा सिविल सर्जन को दिया गया था। यह निर्देश 12 दिसंबर को ही दिया गया था। उसके बाद सिविल सर्जन द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रही लैब पर शिकंजा कसने के लिए तीन टीम का गठन किया गया था। उस वक़्त स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गई थी।

लैब संचालन अपने- अपने तरीके से लैब को सुरक्षित करने के लिए कार्यालय का दौड़ भी लगाने में पीछे नहीं रहे थे। लेकिन ज्यों- ज्यों समय बीतता गया मामला त्यों त्यों ही शांत होता चला गया। बता दें कि सरकार के अपर सचिव डॉ. राजीव कुमार द्वारा सख्त रुख इख्तियार करते हुए एक पत्र के माध्यम से अवैध पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई करने का सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया था है। साथ ही कार्रवाई का प्रतिवेदन मुख्यालय को भी भेजने का निर्देश दिया गया था। 

लैब की जांच के लिए गठित की गई थी तीन टीम  सरकार के अपर सचिव डॉ. राजीव कुमार द्वारा सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से निर्देश देने के बाद फौरन सिविल सर्जन द्वारा तीन जांच टीम गठित की गई थी। जिसमें जमुई शहरी क्षेत्र, झाझा और गिद्धौर प्रखंड के लिए एसीएमओ डा. विजयेंद्र सत्यर्थी, सिकंदरा, अलीगंज और चकाई प्रखंड के लिए अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी संचारी रोग डा. रामानंद प्रसाद और खैरा, सोनो,  लक्ष्मीपुर प्रखंड के पैथोलॉजी लैब की जांच के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंजनी कुमार सिन्हा को टीम में शामिल किया गया था।

जल्द ही गठित टीम द्वारा अवैध जांच घर किया जाएगा सील

सिविल सर्जन डॉ. श्याम मोहन दास ने बताया कि जिले में सिर्फ चार पैथोलॉजी लैब ही सरकार के मानक रूप से संचालित है। 24 पैथोलॉजी जांच घर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम क्षेत्र में जाकर अवैध रूप से संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब की जांच कर उसे सील किया जाएगा। साथ ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पंजीकृत पैथोलॉजी जांच घर की सूची

सौरभ जांच घर जमुई,  गौरव पैथोलॉजी जांच घर जमुई, अपना जांच घर झाझा,  रॉयल लैब झाझा
अवैध रुप से संचालित पैथोलॉजी जांच घर की सूचि 
कुमार पैथोलॉजी गांधी मार्केट जमुई, मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर जमुई, ओम साईं खैरा मोड़ जमुई, राजधानी लैब जमुई, सोना पैथोलॉजी बायपास रोड जमुई, लाल पैथोलॉजी जमुई,  किसान जांच घर बोधवन तालाब जमुई, आदर्श जांच घर जमुई, जीवनदीप जांच घर जमुई, नंदिता जांच घर जमुई, रीना पैथोलॉजी जांच घर गांधी मार्केट जमुई, आर के जांच घर जमुई, डेज़ी जांच घर बायपास रोड जमुई, कपिल डायग्नोस्टिक सेंटर जमुई, झाझा पैथोलॉजी झाझा, झारखंड जांच घर जमुई रोड सिकंदरा, सोनू जांच घर सिकंदरा बाजार, प्राइमरी हेल्थ सेंटर सिकंदरा, चिकित्सा जांच घर जमुई रोड सिकंदरा, आरोग्य सेवा सेंटर अलीगंज, इरम पैथोलॉजी सेंटर अलीगंज, देव पैथोलॉजी अलीगंज, पटना जांच घर अलीगंज,पैथोलॉजी सर्विस सेंटर अलीगंज

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel