जानिए क्यों? नुकसान दायक है Loofah का इस्तेमाल…

जानिए क्यों? नुकसान दायक है Loofah का इस्तेमाल…

स्वतंत्र प्रभात – आज के समय में कितने लोग लूफा के बिना नहाने के बारे में सोच भी नहीं सकते? आज हम इसके नुकसान के बारे में बात करने वाले है। डर्मेटोलोजिस्ट की मानें, नहाते वक्त आप जो लूफा का इस्तेमाल स्क्रब करने के लिए करते हैं, उससे फायदा तो नहीं बल्कि नुकसान ज़रूर होता

स्वतंत्र प्रभात –

आज के समय में कितने लोग लूफा के बिना नहाने के बारे में सोच भी नहीं सकते? आज हम इसके नुकसान के बारे में बात करने वाले है। डर्मेटोलोजिस्ट की मानें, नहाते वक्त आप जो लूफा का इस्तेमाल स्क्रब करने के लिए करते हैं, उससे फायदा तो नहीं बल्कि नुकसान ज़रूर होता है।

जानिए क्यों? नुकसान दायक है Loofah का इस्तेमाल…

बंद करिये लूफा का इस्तेमाल:-

जैसा की सब जानते है की लूफा त्वचा से गंदगी और डेड स्किन निकालने में बहुत मदद करता है। लेकिन स्क्रब करते समय हमारे शरीर की डेड स्किन और गंदगी लूफा में फंस जाती है। और आप जब भी लूफा को इस्तेमाल करने के बाद अच्छे से सुखाते नहीं हैं, तो उसमें फंसे कीटाणु बढ़ने लगते हैं। इस तरह जब आप अगली बार उसी लूफा का इस्तेमाल करते हैं तो कीटाणु आपके शरीर में फैल जाते हैं।

जानिए क्यों? नुकसान दायक है Loofah का इस्तेमाल…

ज्ञात हो की गर्म और नमी वाला बाथरूम कीटाणुओं की पसंदीदा जगह होती है। वहीं, लूफा कीटाणुओं को आपके शरीर में आासनी से छोड़ देता है।

रीसर्च में सामने आयी ये बात:-

साल 1994 में जर्नल ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि लूफा जीवाणुओं की प्रजातियों को संक्रमित कर सकता है जो इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं और उन लोगों के लिए ख़तरा बन जाते हैं जिनकी एम्यून सिस्टम बेहद नाज़ुक होता है।

आप क्या कर सकते हैं?

लूफा को इस्तेमाल न करना इसका समाधान नहीं है। लेकिन बैकटीरिया न फैले इसके लिए आप, लूफा को इस्तेमाल करने के बाद धूप में ज़रूर सुखाएं। जिससे वह पूरी तरह सूख जाए और उसमें कीटाणु न पैदा हो सकें। अगर आपके लूफा में से गंदी बदबू आ रही है, या उसका रंग बदला हुआ दिख रहा है, तो उसे फौरन फेंक दें।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel