ऐसे करे दही का इस्तेमाल फेस पैक बनाने में, मिलेगा फायदा…

ऐसे करे दही का इस्तेमाल फेस पैक बनाने में, मिलेगा फायदा…

स्वतंत्र प्रभात – क्या आप जानते है दही के फायदे क्या है। दहो तो सभी कहते है लेकिन खाने के साथ ही दही को लगाना भी है लाभकारी। त्वचा को निखारने के लिए आपने कई तरह के उपाय किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी दही को आज़माया है? अगर नहीं तो आजमाए। आपको बता दें

स्वतंत्र प्रभात –

क्या आप जानते है दही के फायदे क्या है। दहो तो सभी कहते है लेकिन खाने के साथ ही दही को लगाना भी है लाभकारी। त्वचा को निखारने के लिए आपने कई तरह के उपाय किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी दही को आज़माया है? अगर नहीं तो आजमाए। आपको बता दें कि त्वचा का रंग निखारने से लेकर उसके पोषण तक के लिए आप दही पर भरोसा कर सकते हैं। यहां तक कि ऐसा पाया गया है कि त्वचा से जुड़ी हर समस्या के लिए दही बहुत ही कारगर है। दही काले धब्बों से लेकर बढ़ती उम्र के लक्षणों और मुंहासों को भी ठीक करने में काफी मददगार होता है। आप दही में शहद या हल्दी जैसी चीज़ें मिलाकर इसको और फायदेमंद बना सकते हैं। इसके अलावा दही में नींबू, टमाटर और खीरे का रस जैसी चीज़ें भी मिला सकते हैं।

कैसे फायेमंद है दही

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड के अलावा ज़िंक और कई मिनरल आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये सभी मिलकर आपको पिंपल से लेकर दाग-धब्बों और झुर्रियों जैसी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए दही काफी असरदार होता है। ये एक बेहतरीन आई क्रीम साबित हो सकता है। सोने से पहले रात में इसे अंडर आई एरिया और डार्क सर्कल पर अच्छी तरह लगाएं। सूखने पर धो लें। ये स्किन लाइटनिंग एजेंट होता है।

पिंपल्स को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। अब दही को रूई या उंगलियों की मदद से पिंपल पर अच्छी तरह लगाएं। ध्यान रखें एक ही रूई का बार-बार इस्तेमाल न करें। सुबह उठकर इसे धो लें।

दाग-धब्बों से परेशान हैं तो इन्हें ख़त्म करने के लिए आप नींबू और दही से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बड़े चम्मच दही में आधा छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें और सूखने पर धो लें। अगर स्किन में कोई एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल न करें क्योंकि नींबू से उल्टा रिएक्शन हो सकता है।

झुर्रियों के लिए आप दही और बेसन का इस्तेमाल करें। दो बड़े चम्मट दही में एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर एक समान लगा लें। सूखने पर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

दही में शहद मिलाकर हफ्ते में हर दूसरे दिन चेहरे पर लगाएं। एक बड़े चम्मच दही में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। इस पैक से आपकी त्वचा को नमी मिलेगी और वह कोमल और मुलायम बन जाएगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel