अर्कवंशी क्षत्रिय भगवान श्रीराम के वंशज हैं – राजा राजेंद्र

अर्कवंशी क्षत्रिय भगवान श्रीराम के वंशज हैं – राजा राजेंद्र

गोदलामऊ, सीतापुर अर्क शब्द संस्कृत में सूर्य का पर्यायवाची शब्द है अर्कवंशी सूर्यवंशी एक है,अयोध्या रामजन्मभूमि पर बनने वाले ट्रस्ट में 50 प्रतिशत भागेदारी रामवंशजों की सुनिश्चित हो – राजा राजेंद्र सिंह लखनऊ।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भगवान श्रीराम के वंशज राजा राजेंद्र सिंह का अर्कवंशी क्षत्रियों द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पर

गोदलामऊ, सीतापुर

अर्क शब्द संस्कृत में सूर्य का पर्यायवाची शब्द है अर्कवंशी सूर्यवंशी एक है,अयोध्या रामजन्मभूमि पर बनने वाले ट्रस्ट में 50 प्रतिशत भागेदारी रामवंशजों की सुनिश्चित हो – राजा राजेंद्र सिंह लखनऊ।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भगवान श्रीराम के वंशज राजा राजेंद्र सिंह का अर्कवंशी क्षत्रियों द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। राजा राजेंद्र सिंह काफिले के साथ प्रेस क्लब पहुचे। जहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अर्कवंशी क्षत्रिय भगवान श्रीराम के वंशज है यह सभी हमारे भाई बन्द है।

जिनको कुछ लोगो की गलत भावनाओं के कारणों हमसे अलग थलग किये गए थे। जिससे क्षत्रियों को कमजोर किया जा सके। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। इस के साथ ही अयोध्या रामजन्मभूमि पर बनने वाले ट्रस्ट में 50 प्रतिशत भागेदारी रामवंशजों की सुनिश्चित किया जाना चाहिए और भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि रामवंशज क्षत्रियवंसियों की भावनाओं का आदर सम्मान करने का फर्ज निभाएं।

जिससे क्षत्रिय कुलवीरों के साथ न्याय हो। क्योंकि अन्याय के खिलाफ लड़ने की क्षत्रियों की प्राकृतिक परिवृत्ति आज से नही बल्कि अनादिकाल से चली आ रही है इसलिए हम सब अब चूकने वाले नहीं हैं सरकार इसे सन्देस समझे।अयोध्या में बनने वाले भूमण्डल की आत्मा सूर्यवंशी क्षत्रिय शिरोमणि भगवान श्रीराम के अयोध्या राममन्दिर का नाम क्षत्रियधाम एवं उपनाम अयोध्यानाथ रखा जाय।जैसे श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम, श्री जगन्नाथ पुरी धाम, श्री द्वारिका नाथ धाम, श्री गोरखनाथ धाम, क्षत्रित्व स्वरूप मौजूद हैं

उसी प्रकार श्री अयोध्यानाथ धाम का नामकरण किया जाए।राजा राजेंद्र सिंह गुरूवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुचे जहां अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ ट्रस्ट भारत के पदाधिकारियों व क्षत्रियों एवं सभी जनमानस दर्शनार्थी मुद्राओं में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जहां से राजा राजेंद्र सिंह काफिले के साथ प्रेस क्लब पहुचे। और प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अर्कवंशी क्षत्रिय भी भगवान श्रीराम के वंशज है यह हमारे भाई बन्द है जो हमसे बिछड़ा दिये गए थे अर्क शब्द संस्कृत में सूर्य का पर्यायवाची शब्द है अर्कवंशी सूर्यवंशी एक ही हैं। यह लोग भी मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथी रहे कभी भी हार नही मानी और अपने वंश व क्षत्रित्व धर्म का पालन किया और सनातन धर्मियों की रक्षा के लिए लगे रहे और जंगलों में भटकते हुए भी मुगलों व अंग्रेजों के खिलाफ लडते रहे।

जिससे शिक्षा से वंचित रह गये थे वर्तमान में अब अर्कवंशी, कही अर्क, कही अरख नाम से बोलें जाते हैं लेकिन इन लोगों ने अपने वंश और क्षत्रिय धर्म परम्परा का पालन करते हुए आज भी अत्याचारियों से लड़ने में प्राथमिकता निभा रहे हैं अर्कवंशी क्षत्रियों के अलावा और भी हमारे भाई बन्द जो हमसे अलग थलग बटें हुऐ है हम उनको भी बहुत ही जल्दी क्रमवार क्षत्रित्व का आभास कराएंगे और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में सहभागी बनाएंगे। इस के साथ ही राजा राजेंद्र सिंह ने जोरदारी से कहा कि अयोध्या रामजन्मभूमि पर बनने वाले राम मन्दिर के लिए जो ट्रस्ट बनाया जाना है उच्चतम न्यायालय द्वारा भारत सरकार को निर्देशित है उसमें रामवंशज क्षत्रियवंसियों की 50 प्रतिशत भागेदारी सरकार सुनिश्चित करे। और क्षत्रियवंसियों के साथ न्याय करने का विश्वास कायम करें।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बी के सिंह चौहान  राष्ट्रीय कमेटी नरेन्द्र पाल सिंह डॉ यस के सिंह अजीतनारायन सिंह  सर्वेंद्र सिंह चौहान प्रीति ठाकुर क्षितिज सिंह आदि सहभागी बनें अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ/ ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ. पी. सिंह अर्कवंशी ने बताया अर्क शिरोमणि श्री राम चन्द्र जी के अयोध्या रामजन्मभूमि पर बनने वाले ट्रस्ट पर भगवान श्रीराम के वंशजों की 50 प्रतिशत भागेदारी मिलनी चाहिए।

जिसके राजा राम चन्द्र के सम्पूर्ण वंशज सूर्यवंशी – अर्कवंशी क्षत्रिय राजा राम चन्द्र जी के भव्य मन्दिर निर्माण में सहयोग व भागीदारी करेगा। बिगत 500 सालों में राजा राम चन्द्र जी के मन्दिर निर्माण के लिए लाखो कुर्बानियां हुई है आज वह समय आ गया कि मेरे आराध्य श्रीराम भव्य मन्दिर में विराज मान होगें।  राजू सिंह चौहन( प्रधान),पंकज सिंह चौहन प्रदेश उपाध्यक्ष, जगबीर सिंह,अभय सिंह चौहन, मदन पाल सिंह अर्कवंशी, प्रताप सिंह अर्कवंशी, गुरू प्रसाद अर्कवंशी, यदुनाथ सिंह अर्कवंशी, सत्यपाल अर्कवंशी, होशराम अर्कवंशी, राम भजन सिंह,डा. एस पी. सिंह अर्कवंशी,परसुराम,सम्भू लाल,युवराज सिंह अर्कवंशी, आशीष कुमार अर्कवंशी सहित सैकडों की संख्या में अर्कवंशी क्षत्रिय मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel