गांव के विकास से ही होता है देश का विकास-बृजभूषण शरण सिंह

गांव के विकास से ही होता है देश का विकास-बृजभूषण शरण सिंह

विधानसभा पयागपुर में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न


बिशेश्वरगंज(बहराइच)मंगलवार को विधानसभा कार्यालय पयागपुर में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी रहे।

 कार्यक्रम के संयोजनकर्ता विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,  जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे, जिन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास होता है, संपूर्ण गांव का विकास हो गया तो समझ लीजिए संपूर्ण देश का विकास हो गया।उन्होंने कहा कि राष्ट्र की अधिकतर समस्याएं कांग्रेस की देन है।जिनका निदान भाजपा के सत्ता में आने के बाद निरंतर जारी है।

 कार्यक्रम मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बिशेश्वरगंज राकेश पाण्डे, ब्लाक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर व जिला पंचायत सदस्य समय प्रसाद मिश्र,पूर्व ब्लाक प्रमुख बिशेश्वरगंज सच्चिदानंद पाठक ,जिला पंचायत सदस्य पवन पाण्डे , बीनाराज मिश्र, ललिता चक्रवर्ती व चेतराम,अशोक कुमार दास,जनक राज सिंह,जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, मण्डल अध्यक्ष धनुही राजकुमार शुक्ल, बिशेश्वरगंज के संजीव तिवारी,प्रदीप तिवारी,जीत बहादुर सिंह,तथा अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel