पेड़ पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग है अनिल कुमार अन्नू

पेड़ पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग है अनिल कुमार अन्नू

क्रांतिकारी मानवाधिकार संगठन ने थाना परिसर में रोपित किए पौधे 


स्वतंत्र प्रभात  

सफदरगंज,बाराबंकी  बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना परिसर में क्रान्तिकारी मानवाधिकार यूथ बिग्रेड उत्तर प्रदेश टीम द्वारा बुधवार को पौधरोपण किया गया। क्रांतिकारी मानवाधिकार यूथ बिग्रेड द्वारा विभिन्न स्कूलों - कॉलेजों के साथ ही सरकारी कार्यालयों के परिसरों और सड़कों के किनारे पौधें रोपित करने का पूर्व में संकल्प लिया गया था। सफदरगंज थाने में तैनात एसआई राजकुमार व एसआई रघुवीर सिंह ने संयुक्त रूप से मिलकर संगठन के

पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। संगठन अध्यक्ष समाजसेवी अनिल कुमार (अन्नू) ने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसका संरक्षण बेहद जरूरी है, क्योंकि हमारा उद्देश्य है जमीनी स्तर पर कार्य करने की हर एक पौधे का समय - समय पर टीम द्वारा निरीक्षण किया जाता है। एसआई राजकुमार ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग है, इनसे दूरियां बनाना हमारे लिए घातक सिद्ध हो सकता है। 

प्रदेश अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय ने कहा कि वेदों में एक पेड़ को सौ पुत्रों के समान माना गया है,बिना पेड़ के मानव जीवन असंभव है, हमें पेड़ की देखभाल अपने घर के सदस्यों की तरह करनी चाहिए। वहीं संगठन के प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह ने कहा कि पेड़ों की धुंआधार कटाई होने से पर्यावरण संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। इसे बचाने के लिए वृक्षों को अधिक से अधिक लगाने की आवश्यकता है। एसआई रघुवीर सिंह ने कहा कि वास्तव में पेड़ हमारे वास्तविक मित्र होते ये हमारा कभी भी साथ नहीं छोड़ते है तो हमारा भी नैतिक कर्तव्य बनता है हम भी इनका साथ कभी न छोड़े। संगठन द्वाराअभियान को चलाकर स्कूल - कॉलेजों के साथ ही

सरकारी कार्यालयों के परिसरों और सड़कों के किनारे पौधरोपण का कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को जागरुक किया गया। थाना परिसर में औषधीय पौधे नीम व केसिया के पौधों को रोपित किया गया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष अनिल कुमार (अन्नू), प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष यादव (पत्रकार),अमितेष पाण्डेय (विपुल), जिला सचिव विजय वर्मा, नेवाज अंसारी, मुजीब अहमद, अनिल कुमार, शुभम कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रदुम कुमार,ब्लॉक प्रभारी राम प्रकाश गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रामजी सिंह विजय वर्मा समेत आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel