भाजपा महोबा जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी ने की जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक

भाजपा महोबा जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी ने की जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक

बैठक में जिला प्रभारी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में पदाधिकारियों को कराया अवगत


स्वतंत्र प्रभात 
 

wfwhea

महोबा


 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महोबा में जिला पदाधिकारियों की बैठक संगठन के आगामी कार्यों को लेकर संपन्न हुई।जिसमे नवनियुक्त जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने की। रामनरेश तिवारी ने बताया कि 11 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक “सेवा ही संगठन” के कार्य निरंतर रूप से चलाए जाएंगे, 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा शुरू किया जा चुका है

,  11 से 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनाने का काम होना है जिसमें वोटर लिस्ट के पन्ने का वोटर ही पन्ना प्रमुख बनेगा, इसी क्रम में 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान कार्यकर्ता चलाएंगे, 19 सितंबर को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ता पदाधिकारी चौपाल लगाएंगे एवं मीडिया प्रभारी जिला स्तर पर प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे,

 24 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर बूथ समिति सदस्य कार्यक्रम करेंगे, 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गरीब कल्याण मेला का आयोजन जिले के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, साथ ही कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करेंगे, 2 अक्टूबर को वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।जिला अध्यक्ष ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया,

 बैठक में महोबा विधानसभा प्रभारी मनोज गुप्ता, चरखारी प्रभारी सुनील पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौरसिया, पूर्व पंचायत संयोजक मुरली मनोहर तिवारी, पूर्व पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ला, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष चौरसिया, जिला महामंत्री अंकुर शिवहरे अमित शर्मा , युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य पंकज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी अलख जीत अहिरवार हर नारायण यादव, दीपाली तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विभा पुरवार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel