अब जनपद बहराइच में भी हेयर ट्रांसप्लांट हुआ सम्भव
अब जनपद बहराइच में भी हेयर ट्रांसप्लांट हुआ सम्भव
स्वतंत्र प्रभात
बहराइच।जनपद के अस्पताल चौराहे स्तिथ चंद्रा हॉस्पिटल में लखनऊ से आने वाली चर्म रोग एवं सौंदर्य विशेषज्ञा डॉ रुचि सिंह जहां बहराइच में पहली महिला चर्म रोग विशेषज्ञ के तौर पर लोगो को सुविधा देती आ रही थी दिन प्रति दिन बहराइच को नई सुविधा देने को प्रयासरत रहती है, इसी क्रम में डॉ रुचि सिंह ने बहराइच में पहला हेयर ट्रांसप्लांट कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
साथ ही साथ बहराइच को एक नई सौगात भी दी है।बहराइच शहर के प्रकाश मिश्रा निवासी हनुमानपुरी कॉलोनी जिनकी उम्र 30 वर्ष है का बाल प्रत्यारोपण किया।बता दे कि अभी तक हेयर ट्रांसप्लांट के लिए लोगो को प्रदेश या देश की राजधानी के चक्कर लगाने पड़ते थे जो समय के साथ आर्थिक रूप से भी महंगा पड़ता था किंतु जिले में नई सुविधा मिलने से लोगो को सरलता का अनुभव अवश्य होगा।
Comment List