जंघई बाजार में बुधवार को साप्ताहिक बंदी, डीएम का आदेश

जंघई बाजार में बुधवार को साप्ताहिक बंदी, डीएम का आदेश

जंघई बाजार में बुधवार को साप्ताहिक बंदी, डीएम का आदेश


 स्वतन्त्र प्रभात 

हंडिया (प्रयागराज)

हंडिया क्षेत्र में प्रतापपुर ब्लॉक के जंघई बाजार को सप्ताहिक बंदी घोषित करने के लिए भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (भाजयुमो) विशाल गुप्ता ने श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलकर जंघई बाजार को साप्ताहिक बंदी घोषित करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था। 6 जनवरी, 2022 को शासन द्वारा साप्ताहिक बंदी की अधिसूचना जारी हो चुकी है। तत्क्रम में उप श्रम आयुक्त प्रयागराज ने दिन सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव मांगा था जिस पर व्यापारियों द्वारा बुधवार के दिन साप्ताहिक बंदी घोषित करने की  मांग की।

 उपरोक्त प्रस्ताव को उप श्रम आयुक्त प्रयागराज ने अनुमोदन हेतु जिलाधिकारी प्रयागराज को प्रेषित किया था जिसपर 7 जनवरी, 2022 को डीएम प्रयागराज ने तत्काल प्रभाव से प्रत्येक बुधवार को जंघई बाजार में साप्ताहिक बंदी घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। यह  कि 31 दिसंबर 2022 तक प्रभावी रहेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel