नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
स्वतंत्र प्रभात-
गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त रेहान को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कौडिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रेहान पुत्र जाकिर हुसैन निवासी परसियारानी थाना कौडिया, जनपद गोण्डा ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 42/22, धारा 363,366ए,376,323 भादवि, ¾ पाक्सो एक्ट थाना कौडिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 रामप्रसाद भार्गव मय टीम।
Comment List