इन्डियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

इन्डियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

इन्डियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

 

हमीरपुर-

इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड यूनिट के तत्वाधान में जनपद हमीरपुर बांदा महोबा एवं फतेहपुर को मिलाकर हमीरपुर मंडल का त्रिवार्षिक अधिवेशन हमीरपुर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख उत्तम दत्ता ने कहा कि संस्था सर्वोपरि है ,हम सभी को साथ लेकर चलना है,ताकि संस्था एक नई ऊंचाई पर पहुंच सके।उन्होंने यह भी कहा किसी भी अधिकारियों के वास्तविक हकों का हनन नहीं होने दिया जाएगा।

इसके पूर्व मंडल सचिव कामरेड सुनील कुमार यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने अभिभाषण में आगंतुक मुख्य अतिथि ,ऑल इंडिया इंडियन बैंक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नाथ शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष( यूपी व उत्तराखंड) कामरेड मनीष जैन राज्य अध्यक्ष( यूपी साउथ कामरेड )कुलदीप सिंह, राज्य सचिव (यूपी साउथ) अंकुर मिश्रा मंडल अध्यक्ष कामरेड विनीत सिंह सहित आए सभी साथियों का स्वागत किया ।विशिष्ट वक्ता कॉमरेड राम नाथ शुक्ला ने कहा कि संगठन की शक्ति के लिए सभी को एकजुट रहना जरूरी है ।वही कामरेड अंकुर मिश्रा और कुलदीप सिंह ने कहा कि बैंकों के निजीकरण को रोकने के लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा और संगठन साथियों के हितों के रक्षा हेतु कृतसंकल्पित है।त्रिवार्षिक अधिवेशन के चुनाव अधिकारी कॉमरेड नंदकिशोर ने चुनाव के परिणाम की घोषणा किया। परिणाम के अनुसार लगातार तीसरी बार कामरेड सुनील कुमार यादव निर्विरोध मंडल सचिव हेतु निर्वाचित हुए।

 इसी प्रकार मंडल अध्यक्ष हेतु कामरेड विनीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हेतु कामरेड संदीप सिंह परिहार ,सहायक मंडल सचिव हेतु राममिलन राजपूत एवं व्यवस्थापक सचिव हेतु कामरेड प्रबल प्रताप सिंह निर्वाचित हुए। यूथ कन्वेनर हेतु रजत एवं महिला यूथ कन्वेनर हेतु प्रिशा श्रीवास्तव चुने गए।मंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कॉमरेड परशुराम वर्मा, राम स्वरूप सिंह यादव ,जितेंद्र सिंह,  अनुराग चौधरी, प्रज्ञा शुक्ला, सौरव सचान ,विनय कटियार रजत कुमार ,भूबनेंद्र सिंह,एवं शिवम कुमार सिंह निर्वाचित हुए। कार्यक्रम के अंत में कॉमरेड संदीप परिहार ने सभी  को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel